---Advertisement---

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड सेवा के सौजन्य से निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन

By: prabhatchingari

On: Sunday, January 5, 2025 6:21 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

ऋषिकेश, टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड सेवा के सौजन्य से एवं निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंधक निदेशक महोदय श्री राजीव कुमार विश्नोई की प्रेरणा से तथा निर्मल आश्रम आई इंस्टीट्यूट के सहयोग से दिनांक 05 जनवरी, 2025 को एक निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन सलेक चंद्र सरस्वती विद्या मंदिर हाई स्कूल मोहम्मदपुर, देवमल में किया गया। इस निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में 180 मरीजों का नेत्रोपचार किया गया। वहीं, 50 मरीजों का शल्य चिकित्सा किया गया।

शिविर का शुभारंभ बिजनौर क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक श्री रघुवीर सिंह विश्नोई जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस शिविर का आयोजन मुख्य रूप से निर्धन एवं आश्रितों हेतु किया जा रहा है, जिसमें टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की ओर से निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं शल्य चिकित्सा एवं मरीजों के लिए अन्य नेत्रोपचार की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। उनके द्वारा यह आह्वान किया गया कि लोग अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाएं।

इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित होने वालों में टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अपर महाप्रबंधक श्री हर्ष कुमार जिंदल, वरिष्ठ प्रबंधक श्री डी. पी. त्यागी, ओ.एस.डी. श्री दीपक बिष्ट, सहायक प्रबंधक श्री संजीत चौधरी, अभियंता श्री अमल कुमार, निर्मल आई इंस्टीट्यूट की ओर से डॉ किरण, श्री वसीम खान (जनसंपर्क अधिकारी), नेत्र सहायक कुमारी सदिया, विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री कोमल कुमार, वरिष्ठ अध्यापक श्री नीरज सिंह एवं स्कूल के अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment