Prabhat Chingari
उत्तराखंडस्वास्थ्य

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

 

 

565 ग्रामीणों ने कराई जांच, मुफ्त दवाइयां भी वितरित

 

देहरादून/लंढौरा (रुड़की)। “स्वस्थ गांव, सशक्त समाज” के संकल्प को साकार करते हुए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून की ओर से भूकंपुर गांव, लंढौरा में सोमवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस एकदिवसीय शिविर में 565 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच कराई और मुफ्त दवाइयों का लाभ उठाया।

 

शिविर का शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी आदिल फरीदी एवं ग्राम प्रधान सबदर प्रधान ने संयुक्त रूप से किया। आदिल फरीदी ने कहा कि “श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के दिशा-निर्देशन में ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का कार्य सराहनीय है। आज लंढौरा क्षेत्र के लोगों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिला है।” उन्होंने अस्पताल प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए ऐसे शिविरों को नियमित रूप से आयोजित करने का आग्रह किया।

 

ग्राम प्रधान सबदर प्रधान ने कहा कि “अस्पताल का उद्देश्य है कि प्रत्येक गांव तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचें, ताकि कोई भी व्यक्ति चिकित्सा सुविधाओं से वंचित न रहे।”

 

शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विभिन्न विभागों से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की जांच की और परामर्श दिया।

मेडिसिन विभाग से डॉ. दीपशिखा, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग से डॉ. अंशिका, नेत्र विभाग से डॉ. श्रेष्ठा, ईएनटी विभाग से डॉ. शैफाली चंदेल, त्वचा एवं यौन रोग विभाग से डॉ. राहुल सिहाग, बाल रोग विभाग से डॉ. शोभा, और सर्जरी विभाग से डॉ. सौरभ गम्भीर उपस्थित रहे।

 

कैंप में ग्रामीणों की ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, ईसीजी जैसी जांचें पूरी तरह निःशुल्क की गईं। जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी दी गईं।

 

शिविर के सफल आयोजन में ग्राम प्रधान सबदर प्रधान, तैमूर भाई, सुमित प्रजापति, तथा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी विवेक शर्मा का विशेष योगदान रहा।

 

ग्रामीणों ने अस्पताल प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के शिविर गांव-गांव आयोजित हों तो लोग स्वास्थ्य के प्रति और अधिक जागरूक हो सकेंगे।

 

 

Related posts

आख़िकर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने दिया इस्तीफा

prabhatchingari

ब्राह्मण समाज महासंघ ने मनाया होली मिलन समारोह….

prabhatchingari

वर्चुअल क्लास नेटवर्क से जुड़ेंगे सूबे के 840 विद्यालय..  

cradmin

प्रकृति और संस्कृति एक-दूसरे में रची-बसी…

cradmin

जिला स्तरीय मिनी कॉन्क्लेव में 101.15 करोड़ के 55 एमओयू हुए हस्ताक्षर

prabhatchingari

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में दिव्यांगजन समस्याओं की समीक्षा बैठक, समाधान के लिए दिए निर्देश*

cradmin

Leave a Comment