Prabhat Chingari
शिक्षा

जी.आर.डी. में धुम धाम से फ्रेशर पार्टी का आयोजन

देहरादून, राजधानी के प्रतिष्ठित कॉलेज गुरु राम दास इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, राजपुर रोड देहरादून में आज पुराने छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यकर्मो के साथ नवागंतुक छात्र-छात्राओं का स्वागत किया !

समारोह का उद्घाटन संस्थान के चेयरमैन सरदार राजा सिंह, वाईस चेयरमैन सरदार इंदरजीत सिंह, डॉली ओबेराय, प्रभजी ओबेरॉय एवं महानिदेशक डॉ. पंकज चौधरी ने द्वीप प्रज्वलित करके किया !

छात्र छात्राओं का स्वागत करते हुए महानिदेशक डॉ. पंकज चौधरी ने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों से बदलते औधोगिक एवं शैक्षणिक परिवेश में नवीनतम अनुसधान एवं तकनीकियों से सुसज्जित होकर ज्ञान का उपयोग मानव कल्याण के लिए करने को कहा एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए देश का जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया ! विभिन्न प्रतिभागियों ने सोलो डांस, ग्रुप डांस, सिंगिंग, मिमिक्री, नाटक आदि प्रोग्रामो के माध्यम से सबका मन मोह लिया !

इस अवसर पर मशहूर बॉलीवुड गायिका अनामिका ने अपने मशहूर गानों से सबको थिरकने पर मजबूर कर दिया !

प्रेस वार्ता में मीडिया से बात करते हुए श्रीमती डॉली ओबेरॉय ने कहा कि ” हमारा कॉलेज इंडस्ट्री के हिसाब से बच्चों में स्किल डेवलपमेंट कर उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्लेसमेंट देती है, हमारा मानना है कि बच्चों को मल्टीटास्किंग होना चाहिए जिससे वे हर तरह के काम को बड़ी ही आसानी से हैंडल कर सकें और जिस संस्थान से जुड़े वहां पर भी एक एसेट के रूप में कार्य करें।

इस अवसर पर वाईस चेयरमैन सरदार इंदरजीत सिंह, डॉली ओबेराय, प्रभजी ओबेरॉय, सुरजीत कौर, महानिदेशक डॉ. पंकज चौधरी, रजिस्ट्रार के.के. राणा, फाॅर्मेसी निदेशक, प्रो0 (डाॅ0) अरविन्द नेगी, डॉ. प्रांशु, डीन एकेडमिक, डॉ. सोहन सिंह रावत, परमजीत सिंह, एवं डॉ. दिव्या नेगी (प्रबंधन निदेशक), डॉ. करुणाकर झा (निदेशक कॉर्पोरेट मामले) के साथ-साथ नाॅन टीचिंग कर्मचारी व छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।

Related posts

श्री महंत इन्दिरेश के वरिष्ठ कार्डियोलाॅजिस्ट डाॅ तनुज भाटिया इण्डियाज़ बैस्ट डाॅक्टर्स अवार्ड

prabhatchingari

टीएचडीसी इंडिया के सहयोग से ‘‘बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट’’ थीम के तहत स्कूली बच्चों द्वारा कूड़े से तैयार प्रदर्शनी प्रतियोगिता कराई

prabhatchingari

जी. आर. डी. के 26 छात्र-छात्राओं की लगी सरकारी नौकरी ! अभिभावक होंगे सम्मानित

prabhatchingari

आकाश एजुकेशनल ने एंथे 2025 किया लॉन्च – छात्रों को बनाएगा भविष्य का प्रॉब्लम सॉल्वर

cradmin

ग्राफिक एरा के 7 छात्रों को 32.88 लाख का प्लेसमेंट ऑफर

prabhatchingari

ग्राफिक एरा में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू नए आविष्कार, रसायन विज्ञान और भौतिकी की साझेदारी

prabhatchingari

Leave a Comment