ई-रिक्शा से कर रहे थे चोरी का माल ढोने की कोशिश, पुलिस ने दबोचा
देहरादून। रायवाला पुलिस ने विद्युत विभाग की सरकारी संपत्ति चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो महिला सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 16 बंडल बिजली के तार, 8 खंभों के कटे पाइप व घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद किया गया।
29 जुलाई को खैरीकला फ्लाईओवर के नीचे से 1200 मीटर एसीएसआर तार व 4 विद्युत पोल चोरी की गई थी। मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
तीन पानी फ्लाईओवर के नीचे मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। एक अन्य आरोपी अर्जुन पुत्र बुद्धु सिंह फरार है जिसकी तलाश जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त:
- मनोज रावत, निवासी डोईवाला
- सरिता, निवासी केशवपुरी बस्ती
- कलावती उर्फ संगीता, निवासी केशवपुरी बस्ती – जिसका पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।
पुलिस ने कार्रवाई के तहत ई-रिक्शा (UK07-TA-3771) को भी सीज कर लिया है।
जांच जारी है।





