Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

गंगा स्वच्छता पखवाड़े का हुआ शुभारंभ…

 

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में नमामि गंगे इकाई द्वारा गंगा स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ हो गया है। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के अंतर्गत 16 से 31 मार्च तक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।इसमें साफ सफाई के साथ विभिन्न प्रतियोगिता एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता लाने का भी प्रयास किया जाएगा।

प्रभारी प्राचार्य प्रो अमित कुमार जायसवाल ने इस अवसर पर कहा कि गंगा और गंगा के आस पास के वातावरण को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। गंगा हमारी संस्कृति का केंद्रीय बिंदु है जो हमें पानी की निरंतर उपलब्धता कराती है।प्राचार्य द्वारा कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी गई। एनएसएस प्रभारी डॉ डी एस नेगी ने सभी उपस्थित प्राध्यापकों एवं स्वयंसेवियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

नमामि गंगे कार्यक्रम की नोडल डॉ विधि ध्यानी ने सभी स्वयंसेवकों गंगा और इसकी सहायक धाराओं की स्वच्छता की अनिवार्यता एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर विचार साझा किए। नमामि गंगे के सभी स्वयंसेवियों को नमामि गंगे की टी शर्ट और कैप वितरित की गई और स्वयंसेवियों द्वारा महाविद्यालय में सफाई अभियान चलाया गया।

कार्यक्रम ने एनसीसी से डॉ एल एम तिवारी, रोवर्स रेंजर्स से डॉ जेएमएस नेगी , यूथ रेडक्रास से डॉ एसएल बटियाटा, डॉ आर के यादव, डॉ कृतिका, डॉ चंदा, डॉ पंकज पंत, डॉ रूपिन, डॉ बबीता, डॉ नाभेंद्र सहित एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस, रोवर्स रेंजर्स, यूथ रेडक्रास के स्वयंसेवक एवं बीएड प्रशिक्षु सम्मिलित रहे।

Related posts

बैंकिंग के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व एल वी प्रभाकर – केनरा बैंक के पूर्व एमडी और सीईओ, केप्री ग्लोबल कैपिटल बोर्ड में शामिल हुए

prabhatchingari

डीएम संग अर्ली मॉर्निंग वॉक से बढ़ा बौद्धिक दिव्यांगजनों का उत्साह

cradmin

दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 990 नशीले कैप्सूल-टैबलेट के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

cradmin

ग्राहकों और रिटेलर्स के लिए नए अवसर लेकर आया लिबर्टी शूज़

cradmin

आधुनिक पुलिसिंग की नई पहल: विवेचकों को बॉडी-वॉर्न जीपीएस कैमरों का प्रशिक्षण

cradmin

जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग व इसके अन्तर्गत संचालित केन्द्र पोषित योजनाओं की समीक्षा…

cradmin

Leave a Comment