Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान के तहत ऋषिकेश में गांजा तस्कर दबोचा

 

देहरादून, एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई, 03 किलो 93 ग्राम गांजा सहित एक गिरफ्तार

उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” विजन को साकार करने की दिशा में दून पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में कोतवाली ऋषिकेश पुलिस टीम ने दिनांक 15-02-2026 को देहरादून रोड स्थित फ्लाईओवर के समीप चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 03 किलो 93 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राम खेलावन सिंह उर्फ अभिषेक (22 वर्ष) पुत्र श्री अरुण कुमार सिंह, निवासी ग्राम नवका, पोस्ट दया छुपरा, थाना रेवती, जनपद बलिया (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में मु0अ0सं0 68/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह उक्त गांजा गाजियाबाद के एक व्यक्ति से खरीदकर लाया था और इसे स्थानीय नशा करने वालों को बेचने की फिराक में था। पुलिस द्वारा संबंधित व्यक्ति के संबंध में भी आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है।

दून पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

राजधानी में भाजपा को बड़ा झटका

cradmin

SIR को लेकर उत्तराखंड में तेजी, 87% क्षेत्र की मैपिंग पूरी

cradmin

जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग व इसके अन्तर्गत संचालित केन्द्र पोषित योजनाओं की समीक्षा…

cradmin

पीएनबी हरित परिवहन को बढ़ावा देने के लिए 8.30% की शुरुआती दर से ई-वाहन ऋण की पेशकश कर रहा है

cradmin

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के निदेशक (वित्त) सिपन कुमार गर्ग को ‘’भारत के विजनरी सीएफओ’’  पुरस्कार से सम्मानित

prabhatchingari

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2025’ के तहत राष्ट्रव्यापी पहलें शुरू कर स्वच्छ और समावेशी विकास को बढ़ावा दिया

cradmin

Leave a Comment