---Advertisement---

30 अक्टूबर को लगेगी सामान्य भविष्य निधि अदालत

By: Naveen Joshi

On: Monday, October 27, 2025 10:28 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

 

देहरादून,  जीपीएफ कार्यालय  उत्तराखंड, देहरादून द्वारा अभिदाता हित में एक महत्वपूर्ण जनसेवी पहल के तहत सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) अदालत का आयोजन आगामी 30 अक्टूबर 2025 को कार्यालय परिसर में किया जाएगा।

 

इस अदालत का उद्देश्य जीपीएफ अभिदाताओं की शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण, लंबित प्रकरणों का शीघ्र समाधान तथा सभी संबंधित अधिकारियों को एक ही मंच पर लाकर पारदर्शी संवाद और सहयोग को बढ़ावा देना है।

 

इस अवसर पर अभिदाता अपने जीपीएफ खातों से जुड़ी समस्याओं—जैसे लुप्त अंशदान, ऋणात्मक शेष अथवा अंतिम भुगतान में देरी—के समाधान हेतु मौके पर ही सहायता प्राप्त कर सकेंगे। महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) कार्यालय इस अदालत का आयोजन जिला मजिस्ट्रेट देहरादून, कोषाधिकारी/उप-कोषाधिकारीगण तथा आहरण एवं संवितरण अधिकारियों के समन्वय से कर रहा है, ताकि सभी प्रकरणों का निस्तारण सुचारू एवं पारदर्शी रूप से किया जा सके। महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) कार्यालय की यह पहल अभिदाताओं के प्रति पारदर्शी, जवाबदेह एवं संवेदनशील सेवा प्रदान करने की उसकी सतत प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

 

 

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment