,

भारतीय शिक्षा को वैश्विक पहचान: डॉ. कमल घनशाला को ईएसक्यूआर क्वालिटी अचीवमेंट अवार्ड

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, December 10, 2025 7:24 PM

Google News
Follow Us
------

 

 

देहरादून,। ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डाॅ. कमल घनशाला ने एक बार फिर वैश्विक स्तर पर भारत का नाम रोशन किया है। दुबई में आयोजित एक भव्य अंतर्राष्ट्रीय समारोह में उन्हें प्रतिष्ठित ईएसक्यूआर क्वालिटी अचीवमेंट अवार्ड–2025 से सम्मानित किया गया।

 

यूरोपीयन सोसायटी फॉर क्वालिटी रिसर्च (ईएसक्यूआर) द्वारा प्रदान किया जाने वाला यह सम्मान विश्वभर के उन चुनिंदा संस्थानों और नेतृत्वकर्ताओं को दिया जाता है जो अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों को नई ऊँचाइयों तक ले जाकर समाज एवं शिक्षा जगत में सकारात्मक परिवर्तन लाते हैं। डाॅ. घनशाला को यह अवार्ड शिक्षा में उत्कृष्ट गुणवत्ता, नवाचार और वैश्विक दृष्टिकोण के लिए प्रदान किया गया।

 

यह सम्मान इस तथ्य की पुष्टि करता है कि डाॅ. कमल घनशाला भारतीय उच्च शिक्षा को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान देने वाली दूरदर्शी और परिवर्तनकारी नेतृत्व क्षमता के धनी हैं। उन्हें यह अवार्ड ईएसक्यूआर के अध्यक्ष डेविड एन्ट्रैक ने प्रदान किया। समारोह में 41 देशों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल कर रही है। विश्वविद्यालय ने एनआईआरएफ रैंकिंग में देश के शीर्ष सौ विश्वविद्यालयों में लगातार छठे वर्ष स्थान बनाए रखते हुए इस बार 48वीं रैंक हासिल की है। वहीं क्यूएस सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग 2025 में ग्राफिक एरा को भारत में 41वीं रैंक प्राप्त हुई है।

 

डाॅ. कमल घनशाला को अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिलने की सूचना मिलते ही ग्राफिक एरा परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment