Advertisement

आईएमए की चेटवुड ड्रिल स्क्वायर पर गौरवमयी पासिंग आउट परेड, 525 कैडेट होंगे पास आउट

By: Naveen Joshi

On: Saturday, December 13, 2025 7:42 AM

Google News
Follow Us

देहरादून। देश की प्रतिष्ठित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में  भव्य पासिंग आउट परेड का आयोजन किया जा रहा है। ऐतिहासिक चेटवुड ड्रिल स्क्वायर पर आयोजित इस गरिमामय समारोह में कुल 525 ऑफिसर कैडेट देश-सेवा के लिए पास आउट होंगे।

 

इनमें से 491 कैडेट भारतीय थल सेना में अधिकारी के रूप में कमीशन प्राप्त करेंगे, जबकि 34 कैडेट मित्र देशों की सेनाओं में शामिल होकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सैन्य सहयोग को सुदृढ़ करेंगे।

 

पासिंग आउट परेड के अवसर पर थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी बतौर रिव्यूइंग अफसर परेड का निरीक्षण करेंगे तथा पास आउट हो रहे ऑफिसर कैडेटों की सलामी लेंगे। समारोह के दौरान अनुशासन, शौर्य और सैन्य परंपराओं की अद्भुत झलक देखने को मिलेगी।

 

इस अवसर पर कैडेटों के परिजन, वरिष्ठ सैन्य अधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। आईएमए की यह पासिंग आउट परेड एक बार फिर राष्ट्र के प्रति समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और नेतृत्व के मूल्यों को सुदृढ़ करेगी।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 31, 2026

October 31, 2026

October 31, 2026

October 31, 2026

October 30, 2026

October 30, 2026

Leave a Comment