देहरादून ,(जी.एम.वी.एन.) द्वारा शीतकालीन यात्रा काल अवधि में निगम के विभिन्न होटलों में ठहरने वाले पर्यटकों एवं तीर्थयात्रियों के लिए वर्तमान आवासीय दरों में 50 प्रतिशत की विशेष छूट प्रदान की जा रही है।
उत्तराखण्ड राज्य में चारधाम यात्रा के साथ-साथ अब शीतकालीन चारधाम यात्रा भी विशेष आकर्षण का केंद्र बन रही है। शीतकालीन अवधि में चारों धामों की पूजा-अर्चना उनके निर्धारित शीतकालीन स्थलों पर सम्पन्न होती है —
यमनोत्री धाम की पूजा उत्तरकाशी जनपद के खरसाली ग्राम में,
गंगोत्री धाम की पूजा मुखवा ग्राम में,
केदारनाथ धाम की पूजा रुद्रप्रयाग जनपद के उखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में, तथा
बद्रीनाथ धाम की पूजा चमोली जनपद के पाण्डुकेश्वर एवं ज्योर्तिमठ स्थित नृसिंह मंदिर में सम्पन्न होती है।
मा० मुख्यमंत्री द्वारा शीतकालीन चारधाम यात्रा को प्रोत्साहित किये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में, गढ़वाल मण्डल विकास निगम लि० द्वारा उपरोक्त जिलों — उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग एवं चमोली — के निगम होटलों में ठहरने वाले यात्रियों को यह विशेष छूट प्रदान की जा रही है।
निगम द्वारा यात्रियों के लिए सुरक्षित एवं आरामदायक आवास एवं भोजन की उत्कृष्ट व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि श्रद्धालु एवं पर्यटक शीतकालीन चारधाम यात्रा का आनंद पूर्ण श्रद्धा एवं सुविधा के साथ ले सकते





