Prabhat Chingari
उत्तराखंडस्वास्थ्य

गोल्डन कार्ड योजना में आ रही समस्याओं को लेकर सरकार सतर्क, तीन प्रमुख अस्पतालों में सेवाएं बहाल

<

strong>देहरादून: उत्तराखंड में गोल्डन कार्ड धारकों के इलाज में आ रही दिक्कतों को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने हितधारकों से बातचीत कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए, इसी क्रम में सीएम धामी के निर्देश पर स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार ने कहा आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड धारकों को देहरादून के तीन प्रमुख निजी अस्पतालों में पूरी तरह से इलाज की सुविधा जारी रहेंगी।
इन अस्पतालों में जौलीग्रांट हॉस्पिटल, महंत इन्द्रेश हॉस्पिटल और ग्राफिक एरा हॉस्पिटल शामिल है। यहां गोल्डन कार्ड से इलाज की सेवाएं लगातार जारी रहेंगी। इन अस्पतालों में आने वाले पात्र मरीजों को सभी आवश्यक चिकित्सीय सुविधाएं दी जा रही हैं.
दरअसल, प्रदेश के कर्मचारियों, पेंशनरों व उनके आश्रितों को गोल्डन कार्ड के जरिए स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा हैं. जिसकी मुख्य वजह है कि अस्पतालों को इलाज का भुगतान न हो पाने की वजह से अस्पतालों ने इलाज करने से अपने हाथ पीछे खींच लिया है। जिससे चलते अब स्वास्थ्य विभाग गोल्डन कार्ड धारकों के इन दिक्कतों को ठीक करने का निर्णय लिया था । जिसके तहत हालही में स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को इस बाबत निर्देश दिए थे कि लाभार्थियों को योजना का लाभ मिल सके इसके लिए बेहतर व्यवस्था पर फोकस करें । साथ ही योजना को बिना रुकावट संचालन के लिये हितधारकों से बातचीत कर ठोस प्रस्ताव तैयार कर शासन को उपलब्ध कराया।

Related posts

ड्रीम स्मार्टफ़ोन की फ़ाइनैंसिंग करने के लिए बेहतरीन गाइड: चुनें, फ़ाइनैंस करें और आनंद लें- आशीष तिवारी, चीफ़ मार्केटिंग ऑफ़िसर, होम क्रेडिट इंडिया

prabhatchingari

राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गृह सचिव शैलेश बगौली ने की उच्च-स्तरीय बैठक…

cradmin

विद्या समीक्षा केन्द्र से जुड़ेंगे सभी आवासीय विद्यालयः डॉ. धन सिंह रावत

prabhatchingari

उत्तराखण्ड विधानसभा ने किया ऐतिहासिक निर्णय, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के योगदान को दी संवैधानिक मान्यता

cradmin

मुख्यमंत्री ने कलश यात्रा को दिखाई हरी झंडी

cradmin

ग्राफिक एरा का खाद्यान्न वितरण अभियान

prabhatchingari

Leave a Comment