Prabhat Chingari
उत्तराखंडशिक्षा

बेटियों की शिक्षा-सुरक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी

 

देहरादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रदेश सरकार बेटियों के जन्म से लेकर उनकी शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार तक हर स्तर पर उन्हें सशक्त बनाने के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है।  मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने नंदा गौरा योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्रदेश की 33,251 बालिकाओं के खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से 1 अरब 45 करोड़ 93 लाख रुपये की धनराशि एक क्लिक के जरिए हस्तांतरित की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटा-बेटी के बीच भेदभाव समाप्त कर कन्या जन्म को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा नंदा गौरा योजना संचालित की जा रही है। योजना के तहत बालिका के जन्म पर 11 हजार रुपये तथा 12वीं उत्तीर्ण करने पर उच्च शिक्षा के लिए 51 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि अब तक 3,77,784 बालिकाओं को कुल 11 अरब 68 करोड़ 49 लाख रुपये की धनराशि जारी की जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बेटियों की उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी सुनिश्चित कर रही है। सरकारी सेवाओं में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया गया है, जिससे राज्य की महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है और सरकारी कार्य संस्कृति में सकारात्मक परिवर्तन आया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘लखपति दीदी योजना’ के माध्यम से भी प्रदेश की महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने का प्रयास किया जा रहा है। नंदा गौरा योजना कन्या भ्रूण हत्या पर रोक, संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने, बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने तथा समाज में लैंगिक असमानता को दूर करने के उद्देश्य की दिशा में प्रभावी सिद्ध हो रही है।

इस अवसर पर विभागीय मंत्री  रेखा आर्य ने बताया कि इस वर्ष लाभान्वित होने वाली बालिकाओं में 5,913 नवजात शामिल हैं, जबकि 27,338 बालिकाओं को 12वीं उत्तीर्ण करने पर सहायता राशि प्रदान की गई है। उन्होंने सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में सचिव  चंद्रेश कुमार, विभागीय निदेशक  बंशीलाल राणा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

150 से अधिक छात्रों और शिक्षकों ने कराई आंखों की जांच, विशेषज्ञों ने दी अहम स्वास्थ्य सलाहें

cradmin

भारत के एवीजीसी इकोसिस्‍टम ने अपने स्‍तर को बेहतर बनाया: विंज़ो ने भारतीय टेक्‍नोलॉजी और संस्‍कृति को वैश्विक मुकाम पर पहुँचाया

prabhatchingari

उम्मीदों के नए सफर का आगाज़ ग्राफिक एरा हिल में नए सत्र की शुरुआत, नवचेतना और ऊर्जा के साथ छात्र पहुंचे कैंपस

cradmin

फिक्की लेडीज ऑर्गनाइजेशन द्वारा कानूनी साक्षरता पर कार्यशाला आयोजित

prabhatchingari

सर्दी में अपनी त्वचा की देखभाल करें कैलिफ़ोर्निया बादाम के साथ

cradmin

टीएचडीसी द्वारा आयोजित तीसरे टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप 2024 का हुआ सफल समापन

prabhatchingari

Leave a Comment