Advertisement

,

चारधाम यात्रा से पूर्व मार्गों की तैयारियों पर सरकार सख्त…

By: Naveen Joshi

On: Friday, February 27, 2026 11:00 PM

Google News
Follow Us
------

 

देहरादून/उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर  सचिव लोक निर्माण डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत उत्तरकाशी-भटवाड़ी-हर्षिल-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-34 के निर्माणाधीन कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सचिव ने बी.आर.ओ. अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी चारधाम यात्रा से पूर्व 15 अप्रैल 2026 तक राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-34 को पूरी तरह दुरुस्त किया जाए। उन्होंने यात्रा मार्ग से मलवा हटाने, डेंजर एवं लैंडस्लाइड जोन में आवश्यकतानुसार कटिंग कर सड़क की चौड़ाई बढ़ाने तथा हॉट मिक्स कार्य पूर्ण कर राइडिंग क्वालिटी सुधारने के निर्देश दिए।

सचिव लोक निर्माण ने स्वाडी-गाड में निर्माणाधीन 85 मीटर स्पान स्टील सेतु के कार्य में तेजी लाने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व स्टील गर्डर सेतु की लॉन्चिंग, डेक स्लैब एवं एप्रोच रोड का निर्माण कार्य पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप राज्य सरकार का संकल्प है कि चारधाम यात्रा से संबंधित सभी कार्य प्राथमिकता एवं तीव्र गति से पूरे किए जाएं।

डॉ. पांडेय ने मुखवा से धराली तक पैदल मार्ग एवं पैदल सेतु का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान धराली क्षेत्र में दैवीय आपदा से क्षतिग्रस्त पैदल सेतु की मरम्मत कार्य प्रारंभ न होने तथा धराली एवं हर्षिल के बीच दो स्थानों पर क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय राजमार्ग के पुनर्निर्माण कार्य में देरी पर उन्होंने असंतोष व्यक्त किया। संबंधित अधिकारियों को तय समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश देते हुए चेतावनी दी कि विलंब होने पर कार्रवाई की जाएगी।

बी.आर.ओ. एवं विभागीय अधिकारियों ने अवगत कराया कि चारधाम यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व संबंधित स्थलों पर हॉट मिक्स कार्य कर मार्ग की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाएगी।

इस अवसर पर इं. रणजीत सिंह, इं. विजय कुमार, इं. नवीन लाल, इं. कैलाश चन्द्र नौटियाल, मेजर सन्तोष कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment