Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

सरकार खुद पहुंची गांव, शीतलाखेत में 50 से अधिक समस्याओं का निस्तारण

 

शीतलाखेत/अल्मोड़ा, सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के शीतलाखेत में न्याय पंचायत सल्लारौतेला की समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित “जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार” कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने 50 से अधिक शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया। कार्यक्रम में 400 से अधिक ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं रखीं।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने टूटी नालियों, जर्जर सड़कों, पेंशन, फसल सुरक्षा के लिए तारबाड़, पेयजल व्यवस्था, राशन कार्ड तथा खेल मैदान निर्माण जैसी प्रमुख समस्याएं उठाईं। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर अधिकारियों ने कई समस्याओं का तत्काल समाधान किया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने पात्र लाभार्थियों लीला देवी और लक्ष्मी देवी को महालक्ष्मी किट वितरित की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक नागरिक की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और जनता का विश्वास ही सरकार की नीतियों की आधारशिला है।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, अन्यथा संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिन समस्याओं को इस कार्यक्रम में उठाया गया है, वे अगले कार्यक्रम में दोहराई नहीं जानी चाहिए।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष महेश नयाल, ब्लॉक प्रमुख हवालबाग हिमानी कुंडू, मंडल अध्यक्ष स्याही देवी, गणेश जलाल, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र नयाल, मंडल महामंत्री नरेंद्र बिष्ट, हरीश बिश्नोई, पूरन सिंह, अशोक जलाल, कुंदन राम, जगदीश, वीरेंद्र चिलवाल, विपिन पाठक, प्रकाश जीना, नारायण सिंह, महेंद्र दीक्षित, हरीश रौतेला, पान सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

पुलिस उपाधीक्षक चमोली द्वारा थाना गोविन्दघाट का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, कार्य-दक्षता एवं व्यवस्थाओं का लिया गया व्यापक जायजा

cradmin

सल्ट के पास कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान।

prabhatchingari

टीएचडीसी में स्वच्छता ही सेवा-2024 का आयोजन

prabhatchingari

होली पर सख्ती: अराजक तत्वों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर, जिले को 3 सुपर जोन में बांटा गया

cradmin

सड़क सुरक्षा व पर्यावरण संरक्षण के लिए धामी ने दिलाई शपथ

cradmin

विधानसभा उप चुनाव 2024 को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों ने किया फ्लैग मार्च

prabhatchingari

Leave a Comment