Advertisement

जन-जन के द्वार पहुँची सरकार, कथियान शिविर में 1086 लाभार्थी लाभान्वित

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, January 21, 2026 7:06 PM

Google News
Follow Us

 

देहरादून, प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी पहल “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार, प्रशासन गांव की ओर” अभियान के अंतर्गत बुधवार को चकराता विकासखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र स्थित राजकीय इंटर कॉलेज, कथियान में उप जिलाधिकारी प्रेम लाल की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा विभिन्न विभागीय योजनाओं के माध्यम से 1086 से अधिक लोगों को लाभान्वित किया गया।

उप जिलाधिकारी ने कहा कि जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति तक पहुँचे। उन्होंने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार शिविरों में लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा रहा है तथा आवश्यक प्रमाण पत्र भी मौके पर ही बनाए जा रहे हैं।

शिविर में ग्रामीणों द्वारा कुल 29 शिकायतें दर्ज कराई गईं, जिनमें से अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। शिविर में सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, वन एवं राजस्व से संबंधित समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। शिकायतों में लोक निर्माण विभाग की 07, राजस्व की 05, वन विभाग की 05, स्वास्थ्य की 03, शिक्षा की 02 तथा पीएमजीएसवाई, नागरिक आपूर्ति, परिवहन, जिला पंचायत, पेयजल, युवा कल्याण एवं ग्राम्य विकास विभाग की 01-01 शिकायत शामिल रही।

बहुउद्देशीय शिविर के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा एलोपैथिक में 574, होम्योपैथिक में 35 तथा आयुर्वेदिक में 42 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 53, राजस्व विभाग द्वारा 03 हिस्सा प्रमाण पत्र, पशुपालन विभाग द्वारा 60, कृषि विभाग द्वारा 91 तथा उद्यान विभाग द्वारा 06 किसानों को कृषि यंत्र, बीज एवं पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ प्रदान किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा 68 पेंशन प्रकरणों का निस्तारण किया गया। जिला पूर्ति विभाग द्वारा 11 राशन कार्डों की केवाईसी कराई गई।

पंचायती राज विभाग द्वारा परिवार रजिस्टर की नकल, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, किसान सम्मान निधि, टीएसपी फार्म, वृद्धावस्था एवं दिव्यांग पेंशन, यूसीसी तथा राशन कार्ड सत्यापन से जुड़े 52 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इसके अतिरिक्त बाल विकास विभाग द्वारा 06, श्रम विभाग द्वारा 24, एडीएम कार्यालय द्वारा 31, सेवायोजन विभाग द्वारा 16 तथा वन विभाग द्वारा 12 लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिया गया।

शिविर में खंड विकास अधिकारी राकेश विष्ट, नायब तहसीलदार सरदार सिंह राणा, खंड शिक्षा अधिकारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, अन्य जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 23, 2026

October 23, 2026

October 23, 2026

October 23, 2026

October 23, 2026

October 23, 2026

Leave a Comment