Advertisement

राजकीय शिक्षक संघ जनपद कार्यकारिणी चमोली द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षको का गौचर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, May 20, 2026 9:07 AM

Google News
Follow Us

 

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गौचर में राजकीय शिक्षक संघ जनपद कार्यकारिणी चमोली द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान मे एक शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी एवं सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान आयोजित किया गया, जिसमें जनपद चमोली मे वर्ष 2025-26 में सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला व मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली मौजूद रहे। वहीं गणेश शाह व विनोद सिंह मटूडा खंड शिक्षा अधिकारी कर्णप्रयाग विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी में वर्तमान मे सार्वजनिक शिक्षा प्रणाली की चुनौतियां एवं समाधान पर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं द्वारा सरकारी विद्यालयों मे घटती छात्र संख्या, शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों मे ड्यूटी,शिक्षकों के प्रमोशन बाधित होने, शिक्षकों के स्थानान्तरण न होना, गांवों से पलायन,विद्यालयी शिक्षा मे किए जा रहे तमाम प्रयोगों ,समय पर स्कूलों मे किताबों का न पहुंचना, प्राथमिक स्कूलों मे न्यूनतम 4 अध्यापकों की नियुक्ति सहित, माध्यमिक शिक्षा में प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापकों के 90 फीसदी से ऊपर पदों का खाली होने को शिक्षा व्यवस्था को प्रभावित करने वाले कारण बताए।

जनपद चमोली में वर्ष 2025-26 में 38 शिक्षक सेवानिवृत्त हुए हैं। जनपद कार्यकारिणी चमोली द्वारा शिक्षकों को उनकी लम्बी गरिमामयी सेवा एवं शिक्षा विभाग में उनके अतुलनीय योगदान हेतु सम्मानित किया गया.सम्मान समारोह में जनपदीय अध्यक्ष प्रकाश सिंह चौहान, उपाध्यक्ष दिनेश कुनियाल मंत्री वीरेन्द्र सिंह नेगी,बलवंत बिष्ट, संतोष बिष्ट, मीनाक्षी सती , शर्मिला डिमरी,गौतम कल्पना बेन, अतीश खंडूरी,अशोक कुमार ,कर्णप्रयाग ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र भगत,यशवंत खत्री,महावीर जग्गी, बीना गुसाईं महेंद्र बिष्ट सतीश ढौंढियाल ,सुंदर सिंह कोरंगा,दीपेंद्र झनक्वाण मंत्री हरेंद्र रावत, सुरेन्द्र सिंह दानू,मनोज देवाराडी,राकेश रौधियाल, सुरक्षित भंडारी, संदीप नेगी, उमेश बिष्ट,प्रेम सिंह रावत,कुलदीप राज आदि मौजूद थे।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment