Prabhat Chingari
उत्तराखंडराष्ट्रीय

विकसित भारत @2047 के संकल्प के साथ पीआरएसआई राष्ट्रीय अधिवेशन का भव्य समापन

 

 

देहरादून। पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई) का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन सोमवार को भव्य रूप से संपन्न हो गया। समापन सत्र में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं वन मंत्री सुबोध उनियाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। देशभर से आए जनसंपर्क, संचार एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों की सहभागिता में अधिवेशन के दौरान समसामयिक विषयों, तकनीकी बदलावों, जनसंचार की भूमिका और राष्ट्र निर्माण में संवाद के योगदान पर गहन मंथन हुआ।

एआई और तकनीक के दौर में युवाओं का कौशल विकास जरूरी: समापन सत्र को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक तकनीक का युग है। ऐसे में युवाओं को अधिक स्किल्ड और दक्ष बनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और आवश्यक कौशल उपलब्ध कराकर पलायन जैसी समस्या पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है तथा रिवर्स माइग्रेशन को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि जनसंचार देश को सशक्त बनाने का सशक्त माध्यम है। बीते एक दशक में भारत के प्रति वैश्विक दृष्टिकोण बदला है और देश एक उभरती हुई वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित हुआ है। राष्ट्र को मजबूत आर्थिक शक्ति बनाने में जनसंचार से जुड़े लोगों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रतिनिधियों से सकारात्मक, तथ्यपरक और राष्ट्रहित में संवाद को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

विकसित भारत के निर्माण में जनसंचार की निर्णायक भूमिका:’, अधिवेशन की अध्यक्षता करते हुए विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में जनसंचार की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने जनसंपर्क एवं मीडिया प्रतिनिधियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में सेतु और सारथी की भूमिका निभाने का आग्रह किया, ताकि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

ऊर्जा क्षेत्र में नवाचारों पर जोर, इस अवसर पर इंडियन ऑयल, फरीदाबाद के डायरेक्टर आलोक शर्मा ने ऊर्जा क्षेत्र में हो रहे नवाचारों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्रीन एनर्जी, बायो फ्यूल तथा सस्टेनेबल और अफोर्डेबल एनर्जी को बढ़ावा देने पर विशेष फोकस किया जा रहा है। 2027 तक कार्बन उत्सर्जन को शून्य करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

देहरादून चैप्टर की सराहना, पीआरएसआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत पाठक ने आयोजन को अभूतपूर्व बताते हुए देहरादून चैप्टर की सराहना की और देशभर से आए प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान जनसंचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया।

अगली राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस भुवनेश्वर में, पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष रवि बिजारनिया ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि संस्था सकारात्मक सोच, मानवीय मूल्यों और तकनीक के समन्वय के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने घोषणा की कि पीआरएसआई की अगली राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस वर्ष 2026 में भुवनेश्वर, ओडिशा में आयोजित की जाएगी। अंत में राष्ट्रगान के साथ अधिवेशन का औपचारिक समापन हुआ।

Related posts

एंटी ड्रग्स डे पर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा नशा मुक्त देवभूमि

prabhatchingari

शूलिनी शोधकर्ता ने प्रमाणित किए हिमालयी पौधों के औषधीय गुण—अस्थमा, बुखार, पीलिया व संक्रमण में उपयोगी

cradmin

वोटर कार्ड बनवाने के लिए आधार नहीं अनिवार्य ! जानें- सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग ने क्या कहा ?

prabhatchingari

भारत की शेरनियों ने रचा इतिहास, महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 की बनी विश्व चैंपियन

cradmin

बहनों के त्यौहार पर न हो कोई बाधा” — रक्षाबंधन पर शहर की यातायात व्यवस्था खुद SSP ने संभाली

cradmin

स्वास्थ्य विभाग में 9 मृतक आश्रितों को मिली नौकरी

cradmin

Leave a Comment