---Advertisement---

गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव मेला – 2025 का भव्य आयोजन 24 अगस्त को

By: Naveen Joshi

On: Friday, July 18, 2025 2:31 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

देहरादून,
गोर्खाली समाज की मातृशक्ति द्वारा “गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव मेला – 2025” का भव्य आयोजन दिनांक 24 अगस्त 2025, रविवार को महेंद्र ग्राउंड, गढ़ी कैंट, देहरादून में किया जाएगा।

इस वर्ष मेले की कार्यक्रम अध्यक्षा  सविता छेत्री ने बताया कि उत्सव की तैयारियाँ ज़ोर-शोर से चल रही हैं। प्रचार-प्रसार की टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर आमंत्रण दे रही हैं तथा बैठकें लगातार जारी हैं।

तीज मेला में गोर्खाली संस्कृति एवं पारंपरिक लोकनृत्य की अद्भुत छटा देखने को मिलेगी। कार्यक्रम में प्रस्तुतियों के लिए ऑडिशन का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें चयनित प्रतिभागी ही मुख्य कार्यक्रम में मंच पर प्रस्तुति देंगे।

ऑडिशन : रविवार, 10 अगस्त 2025
समय: प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक
स्थान: गोर्खाली सुधार सभा, मानेकशॉ सभागार

सांस्कृतिक सचिव  उपासना थापा एवं  बुद्धिमान थापा तैयारियों में जुटे हैं। वहीं मीडिया प्रभारी  देविन शाही ने जानकारी दी कि विभिन्न क्षेत्रों से कई सांस्कृतिक दलों के आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इनमें से श्रेष्ठ दलों का चयन कर मंच पर प्रस्तुति का अवसर दिया जाएगा।

ऑडिशन के दिन ही “तीज क्वीन” एवं “तीज प्रिंसेस” प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का पंजीकरण किया जाएगा। साथ ही विभिन्न पारंपरिक तीज टोलियों का भी रजिस्ट्रेशन उसी दिन किया जाएगा।

कार्यक्रम की तैयारी बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
 सूर्य बिक्रम शाही,  गोदावरी थापली, प्रभा शाह,  कमला थापा,  प्रमिला खत्री,  विनीता क्षेत्री,  पूजा सुब्बा चंद,  ज्योति कोटिया,  निर्मला थापा,  संध्या थापा,  सरोज गुरुंग,  माया पंवार,  मधु खनाल,  कविता माहुर एवं  एन.बी. खत्री

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment