Advertisement

, ,

रंग, उमंग और सौहार्द के संग सजा उत्तरांचल प्रेस क्लब का भव्य होली मिलन

By: Naveen Joshi

On: Sunday, March 1, 2026 7:33 PM

Google News
Follow Us
------

 

देहरादून।उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह बुधवार को हर्षोल्लास, रंग-गुलाल और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच धूमधाम से संपन्न हुआ। आपसी सद्भाव, भाईचारे और उत्साह से सराबोर इस आयोजन में क्लब सदस्यों, पत्रकारों तथा लोक कलाकारों ने भाग लेकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी तथा अति विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद नरेश बंसल सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष (उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद) गीता राम गौड़, बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, महानगर अध्यक्ष भाजपा सिद्धार्थ अग्रवाल, कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी, भाजपा वरिष्ठ नेता जोगेन्द्र पुंडीर, दैनिक जागरण के संपादक मनोज झा, सुविधा सुपरमार्केट के एमडी अनिल कुमार गुप्ता, प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा, महामंत्री योगेश सेमवाल एवं कोषाध्यक्ष मनीष डंगवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक टीमों के लोक कलाकारों ने गढ़वाली, कुमाऊँनी, जौनपुरी और राजस्थानी गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। सदस्य परिवार की ओर से वंदना अग्रवाल एवं उनके सुपुत्र रूद्राक्ष अग्रवाल की होली नृत्य प्रस्तुति ने दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। आयोजन के दौरान लक्की ड्रा और बंपर ड्रा भी आकर्षण का केंद्र रहे।

क्लब की ओर से बच्चों को उपहार वितरित किए गए, जिससे उत्सव का माहौल और भी खुशनुमा हो गया।

मुख्य अतिथि गणेश जोशी ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सकारात्मक संवाद का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं और ऐसे आयोजन आपसी संबंधों को सुदृढ़ करने का अवसर प्रदान करते हैं।

अति विशिष्ट अतिथि नरेश बंसल ने कहा कि उत्तरांचल प्रेस क्लब प्रदेश की पत्रकारिता परंपरा का सशक्त केंद्र है और लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने सभी अतिथियों, कलाकारों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्लब भविष्य में भी सामाजिक एवं सांस्कृतिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री योगेश सेमवाल एवं सदस्य योगेश शैली ने संयुक्त रूप से किया। रंग-अबीर और पारंपरिक होली गीतों के साथ समारोह का समापन हर्षोल्लासपूर्वक हुआ।

इस अवसर पर प्रेस क्लब सांस्कृतिक समिति की संयोजक मीना नेगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह नेगी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सोबन सिंह गुसाईं, संयुक्त मंत्री शिवेश शर्मा, संप्रेक्षक विजय जोशी सहित कार्यकारिणी सदस्य एवं बड़ी संख्या में पत्रकार और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment