Advertisement

माया देवी विश्वविद्यालय में “संस्कारम्भ-2025” का भव्य शुभारंभ

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, August 20, 2025 7:12 PM

Google News
Follow Us

 

देहरादून – माया देवी विश्वविद्यालय में संस्कारम्भ-2025 का शुभारंभ नए छात्र-छात्राओं के स्वागत के साथ गर्मजोशी से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डाॅ.) आशीष सेमवाल ने की तथा विश्वविद्यालय की उपाध्यक्षा श्रीमती (डाॅ.) तृत्ती सेमवाल विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रो. (डाॅ.) जगमोहन सिंह राणा (पूर्व अध्यक्ष, उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग) एवं विशिष्ट अतिथि प्रो. (डाॅ.) अनीता रावत की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह को और अधिक प्रतिष्ठित बनाया।

छात्रों को संबोधित करते हुए प्रो. (डाॅ.) जगमोहन सिंह राणा ने कहा कि संस्कारम्भ केवल विश्वविद्यालय जीवन की शुरुआत नहीं, बल्कि एक नए युग की शुरुआत है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु कठिन परिश्रम करने की प्रेरणा दी और कहा कि माया देवी विश्वविद्यालय उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रो. (डाॅ.) अनीता रावत ने अपने उद्बोधन में छात्रों से शिक्षा के साथ-साथ व्यक्तिगत विकास पर भी ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय छात्रों को विभिन्न अवसर प्रदान करता है, जो उनके सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होंगे।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के पी.वी.सी. डाॅ. संदीप विजय, डाॅ. सीता जुयाल, डाॅ. एच. एल. उपाध्याय, डाॅ. सर्वेश रस्तोगी, डाॅ. आर. बी. सिंह, कुलसचिव श्री विनोद कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

समारोह के अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया तथा सभी नए छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी गईं।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 29, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 27, 2026

Leave a Comment