Prabhat Chingari
उत्तराखंडव्यापार

UKITEX 2025 का भव्य उद्घाटन, भगत सिंह कोश्यारी ने उद्यमिता और निवेश को बताया विकास की कुंजी

देहरादून, पूर्व राज्यपाल (महाराष्ट्र) एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री  भगत सिंह कोश्यारी ने परेड ग्राउंड, देहरादून में उत्तराखंड इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो (UKITEX 2025) का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) द्वारा आयोजित UKITEX के पहले संस्करण की सराहना करते हुए इसे राज्य के एमएसएमई, स्वयं सहायता समूहों और उद्यमियों के लिए एक सशक्त मंच बताया।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए  कोश्यारी ने कहा कि UKITEX जैसे आयोजन स्थानीय उत्पादों और सेवाओं को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि यह एक्सपो व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने, एमएसएमई को प्रोत्साहित करने, ग्रामीण एवं सीमावर्ती क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने, महिला उद्यमियों को सहयोग देने तथा निवेश व सहयोग के नए अवसर सृजित करने की दिशा में प्रभावी पहल है। उन्होंने एक्सपो में प्रदर्शकों और आगंतुकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी की भी प्रशंसा की। उद्घाटन सत्र में पीएचडीसीसीआई के सीईओ एवं सेक्रेटरी जनरल डॉ. रंजीत मेहता ने कहा कि UKITEX 2025 उत्तराखंड की औद्योगिक, व्यावसायिक और उद्यमशील क्षमताओं को प्रदर्शित करने का एक उत्कृष्ट मंच है, जिससे राज्य के स्थानीय व्यापार और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी।

कार्यक्रम में पीएचडीसीसीआई उत्तराखंड स्टेट चैप्टर के चेयरमैन  विनीत गुप्ता ने स्वागत भाषण दिया, जबकि को-चेयर  अमित खनेजा ने भी अपने विचार रखे। उद्घाटन सत्र में सीए अरविंद कुमार अग्रवाल, कार्यकारी निदेशक, बीएनआई देहरादून;  सौरभ तिवारी, निदेशक, बीआईएस देहरादून; तथा  पंकज यादव, सीजीएम, नाबार्ड उत्तराखंड ने भी एक्सपो के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इसके पश्चात शाम 4:15 बजे से मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा एक्सपो का अवलोकन (एक्सपो टूर) किया गया। पीएचडीसीसीआई ने बताया कि आगामी पाँच दिनों तक चलने वाला UKITEX 2025 उत्तराखंड को व्यापार और निवेश के एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा तथा उद्योगों एवं उद्यमियों को नेटवर्किंग, सहयोग और नए अवसर प्रदान करेगा।

Related posts

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से डेयरडेविल महिला बाइकर्स द्वारा बाइक रैली का आयोजन किया ……..

prabhatchingari

एजेस फ़ेडरल लाइफ़ इंश्योरेंस ने भारत के आर्थिक विकास पर दांव लगाते हुए मोमेंटम ग्रोथ फंड को लॉन्च किया

prabhatchingari

पत्रकारों और उनके परिजनों के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित

prabhatchingari

एसजीआरआर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एटलिटिका-2025 का आगाज

cradmin

माउंट ज़ियन स्कूल में वार्षिक समारोह और संस्थापक दिवस की धूम

cradmin

कमल ज्वेलर्स में मेगा ड्रॉ पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

cradmin

Leave a Comment