Advertisement

फादर्स डे पर देहरादून में प्रेस्टीज एक्सक्लूसिव का भव्य शुभारंभ, ग्राहकों को 60% तक छूट

By: Naveen Joshi

On: Sunday, June 21, 2026 1:53 PM

Google News
Follow Us

 

एनीथिंग फॉर एनीथिंग’ एक्सचेंज ऑफर, एयर फ्रायर जीतने का मौका और डोरस्टेप सेवा की शुरुआत

 

देहरादून,  फादर्स डे के अवसर पर राजपुर रोड स्थित जाखन क्षेत्र में प्रेस्टीज एक्सक्लूसिव के नए शोरूम का भव्य शुभारंभ किया गया। ‘हर पिता के प्यार, ताकत और साथ का जश्न’ थीम पर आयोजित इस ग्रैंड ओपनिंग समारोह में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में विशेष ऑफर्स, आकर्षक उपहारों और पारिवारिक मनोरंजन गतिविधियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

प्रेस्टीज एक्सक्लूसिव घरेलू उपकरणों और आधुनिक किचन सॉल्यूशंस के क्षेत्र में दूनवासियों के लिए नई सौगात लेकर आया है। शुभारंभ के अवसर पर ग्राहकों को ‘एनीथिंग फॉर एनीथिंग’ एक्सचेंज ऑफर के तहत किसी भी ब्रांड के पुराने उत्पाद के बदले नए उत्पादों पर 60 प्रतिशत तक की छूट का लाभ दिया गया।

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण ‘स्पिन द व्हील’ गतिविधि रही, जिसके माध्यम से ग्राहकों को 4,999 रुपये मूल्य का एयर फ्रायर जीतने का अवसर मिला। इसके अलावा लॉन्च डे पर विशेष छूट, एक्सक्लूसिव ऑफर्स और परिवार के सभी सदस्यों के लिए मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया।

कंपनी प्रतिनिधियों ने बताया कि प्रेस्टीज एक्सक्लूसिव का उद्देश्य ग्राहकों को आधुनिक किचन और घरेलू उपयोग के उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि देहरादून में पहली बार प्रेस्टीज एक्सक्लूसिव की ओर से ग्राहकों को डोरस्टेप सेवा भी उपलब्ध कराई जाएगी। नया शोरूम ग्राहकों को प्रीमियम शॉपिंग अनुभव के साथ नवीनतम तकनीक और आकर्षक डिज़ाइन वाले उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला प्रदान करेगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य स्तरीय महिला उद्यमिता परिषद, उत्तराखंड की उपाध्यक्ष श्रीमती विनोद उनियाल उपस्थित रहीं। वहीं उत्तराखंड संस्कृति, साहित्य एवं कला परिषद की उपाध्यक्ष मधु भट्ट विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर प्रेस्टीज एक्सक्लूसिव की ओर से मोहित (सेल्स मैनेजर), रचिता अग्रवाल, ऋतुराज द्विवेदी एवं नैहा खन्ना भी मौजूद रहे।

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment