Advertisement

श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी में खेलोत्सव 2025 का भव्य आगाज

By: Naveen Joshi

On: Monday, October 13, 2025 5:18 PM

Google News
Follow Us

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में  वार्षिक खेलकूद महोत्सव ‘खेलोत्सव-2025’ का शानदार शुभारंभ हुआ। पूरे परिसर में ढोल, नगाड़ों, बैंड की मधुर धुनों और युवा ऊर्जा की गूंज ने माहौल को उत्साह से भर दिया। विश्वविद्यालय के एन.सी.सी. बैंड, एन.एस.एस. स्वयंसेवकों तथा 11 संघटक स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने अनुशासित परेड प्रस्तुत कर उद्घाटन सत्र की शोभा बढ़ाई। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सभी खिलाड़ियों, आयोजन समिति, संकाय सदस्यों व छात्र-छात्राओं को सफल आयोजन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और कहा कि “खेल अनुशासन का मंदिर हैं, जहाँ हार और जीत दोनों ही शिक्षक बनकर आते हैं।”
सोमवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेल मैदान में प्रो. प्रथपन के. पिल्लई, प्रभारी कुलपति एवम् सलाहकार, माननीय प्रेसीडेंट एसजीआरआरयू ने औपचारिक रूप से खेलोत्सव का शुभारंभ किया। खेलोत्सव-2025 के चेयरपर्सन डाॅ. पुनीत ओहरी, सचिव एस.पी. जोशी एवं छात्रा अंजलि यादव ने खेल मशाल प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिताओं की विधिवत शुरुआत की। 13 से 18 अक्टूबर तक चलने वाले इस खेलोत्सव-2025 में लगभग 5000 छात्र-छात्राएं 15 विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपने कौशल, साहस और खेल भावना का प्रदर्शन करेंगे। मैदान पर जब खिलाड़ी कदमताल करते नजर आए, तो पूरा विश्वविद्यालय “खेल ही जीवन है” के मंत्र से गूंज उठा। मंच संचालन यानिशा रावत एवं कनिष्क ने किया।
राष्ट्रीय स्तर की ड्राॅप बॉल खिलाड़ी अंजलि यादव के नेतृत्व में मशाल यात्रा का आयोजन हुआ, जिसमें धु्रव, पूर्णिमा, पूजा रावत, नवीन डंडरियाल और प्राची जमलोकी ने ने मशाल का संचालन किया। मशाल यात्रा ने पूरे परिसर में “जोश, जुनून और जज्बे” की लहर दौड़ा दी।
प्रभारी कुलपति एवम् माननीय प्रेसीडेंट के सलाहकार प्रो. प्रथपन के. पिल्लई ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और अपने प्रभावशाली संबोधन में कहा “आज का यह अवसर केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवा ऊर्जा, अनुशासन और एकता के उत्सव का प्रतीक है। खेल हमें केवल जीतना नहीं, बल्कि हार में भी मुस्कुराना और हर स्थिति में आगे बढ़ना सिखाते हैं। असली विजेता वही है जो स्वयं को हर दिन बेहतर बनाता है।” उन्होंने घोषणा की कि जनवरी 2026 में “एसजीआरआरयू प्रेसीडेंट क्रिकेट ट्राॅफी” का आयोजन विश्वविद्यालय के फेकल्टी एवं छात्र-छात्राओं के लिए किया जाएगा, तथा 10 फरवरी 2026 को विजेता टीमों को सम्मानित किया जाएगा।
उद्घाटन समारोह में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली लोक संगीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी, जिसने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं स्कूल आॅफ योगिक साइंस एण्ड नैचुरोपैथी के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत योग आसनों ने “मन और शरीर के संतुलन” का सुंदर संदेश दिया।
अंडर ऑफिसर आकृति रावत (11 यूके बटालियन) और अंडर ऑफिसर अंशुमन घिल्डियाल (11 यूके बटालियन) ने सभी कैडेट्स का नेतृत्व करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी।
अंजलि यादव ने सभी प्रतिभागियों को स्पोर्ट्स स्प्रिट की शपथ दिलाई “हम खेल भावना, ईमानदारी और अनुशासन के साथ अपनी पूरी क्षमता से खेलेंगे।”
इस भव्य आयोजन में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. लोकेश गम्भीर, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ. मालविका कांडपाल, डॉ. आशीष कुलश्रेष्ठ, डाॅ श्रेया कोटनाला, डाॅ अशोक भण्डारी, डॉ. अनुजा रोहिल्ला, डॉ. मनीष देव शर्मा, डॉ. खिलेन्द्र सिंह सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य और हजारों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 29, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 27, 2026

Leave a Comment