Advertisement

भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में पासिंग आउट परेड का भव्य आयोजन

By: Naveen Joshi

On: Saturday, June 14, 2025 7:19 AM

Google News
Follow Us
------

श्रीलंका के सेना प्रमुख ने ली परेड की सलामी, 451 कैडेट सेना में हुए शामिल

देहरादून | भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) देहरादून में शनिवार को गौरवपूर्ण पासिंग आउट परेड (POP) का आयोजन किया गया। इस भव्य समारोह में श्रीलंका के सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल लासांथा रोड्रिगो ने परेड की सलामी ली। उल्लेखनीय है कि वे स्वयं भी आईएमए के पूर्व छात्र रह चुके हैं।

IMA के ऐतिहासिक चेटवुड भवन के सामने स्थित ड्रिल स्क्वायर पर आयोजित इस परेड में कुल 451 जेंटलमैन कैडेट पास आउट हुए, जिनमें से 419 भारतीय सेना में अफसर बनकर शामिल हुए हैं, जबकि 32 कैडेट नौ मित्र देशों की सेनाओं का हिस्सा बनेंगे। इस अवसर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

इस परेड के साथ ही 156वां रेगुलर कोर्स और 139वां टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स पूर्ण हुआ। परेड के उपरांत पीपिंग सेरेमनी और शपथ ग्रहण समारोह (Oath Ceremony) का आयोजन किया गया, जिसमें नव-नियुक्त सैन्य अधिकारियों ने मातृभूमि की रक्षा की शपथ ली।

आईएमए के इतिहास में यह अवसर और भी गौरवशाली इसलिए बन गया क्योंकि अब तक संस्थान से 66,000 से अधिक सैन्य अफसर देश और दुनिया की सेनाओं को मिल चुके हैं। इनमें से लगभग 3,000 अफसर मित्र देशों की सेनाओं में सेवाएं दे रहे हैं।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment