---Advertisement---

अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर देहरादून में भव्य कार्यक्रम

By: Naveen Joshi

On: Thursday, December 25, 2025 9:00 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

 

देहरादून,भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के पावन अवसर पर नरेंद्र मोदी विचार मंचद्वारा देहरादून के राजपुर रोड स्थित दीप चिल्ड्रन एकेडमी में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया, जिसमें अटल जी के जीवन, उनके अमिट योगदान एवं आदर्शों को याद किया गया।कार्यक्रम में प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति

कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं व्यापार मंडल  उमेश कनौजिया जी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष  निशा शर्मा एवं  राजकुमार परमार उपस्थित रहे। इसके अलावा निम्नलिखित वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे:महामंत्री  अनिल जोशी,महामंत्री  रवि कुमारप्रदेश महामंत्री महिला शाखा  शोभा पराशर, सिरोही परवादून अध्यक्ष  प्रेमवती आर्य उपाध्यक्ष  अर्चना थपलियाल उपाध्यक्ष  साक्षी भारद्वाज गढ़वाल मंडल अध्यक्ष  सुधीर जोशी परवादून अध्यक्ष  अजय वालिया उपाध्यक्ष  अरुणसैनी  संगठन मंत्री  राकेश थपलियाल अटल  के विचारों को किया स्मरण कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने अटल बिहारी वाजपेयी  की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके राष्ट्र निर्माण, सुशासन एवं लोकतंत्र को मजबूत करने के ऐतिहासिक योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि अटल  का जीवन सदैव प्रेरणा का स्रोत बना रहेगासाथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में चल रहे विकास कार्यों की सराहना की गई तथा अटल जी के सपनों को साकार करने का संकल्प दोहराया गया।

यह आयोजन स्थानीय स्तर पर अटल जी की जयंती को यादगार बनाने के साथ-साथ उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। कार्यक्रम के अंत में सभी ने अटल जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा राष्ट्र की प्रगति के लिए संकल्प लिया।

 

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment