Advertisement

आपदा पीड़ितों को ग्राफिक एरा फिर भेजा राशन

By: Naveen Joshi

On: Saturday, August 9, 2025 7:06 AM

Google News
Follow Us

उत्तरकाशी,  ग्राफिक एरा ने धराली और हर्षिल के आपदा पीड़ितों की मदद के लिए आज खाद्यान्न की दूसरी खेप भेजी। ग्राफिक एरा अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने आज भी मातली हवाई पट्टी और चिन्यालीसौड में आपदा पीड़ितों को चिकित्सा सुविधा देने के लिए कैम्प चलाया। इससे पहले कल ग्राफिक एरा के राशन के पैकेट जिला प्रशासन ने हैलीकॉप्टर की मदद से प्रभावित परिवारों तक पहुंचा दिये।

ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ कमल घनशाला ने आज दोपहर हरी झंडी दिखाकर खाद्यान्न से लदी गाड़ियों को उत्तरकाशी रवाना किया। डॉ घनशाला ने कहा कि राज्य सरकार और उत्तरकाशी के जिला प्रशासन की संवेदनशीलता व द्रुतता के कारण राहत तथा बचाव कार्य एक मिसाल बन गये हैं। ग्राफिक एरा की आपदा राहत टीम से प्राप्त खाद्यान्न प्रशासन ने कुछ ही देर में हैलीकॉप्टरों के जरिये प्रभावित लोगों को भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि ग्राफिक एरा आपदा पीड़ित परिवारों की मदद के लिए जो भी संभव होगा वह करेगा।।

ग्राफिक एरा अस्पताल के डॉक्टरों की एक टीम ने आज आपदा प्रभावित धराली और हर्षिल से हेलीकॉप्टरों की मदद से मातली स्थित आईटीबीपी के मैदान लाये गये अनेक लोगों का उपचार किया। इनमें चोट, दर्द और एलर्जी से पीड़ित लोग शामिल थे। डॉ अंकिता तोमर के नेतृत्व वाली इस टीम में अभिषेक यादव, निर्मला शाही, अंग्रेज सिंह, पवन आदि शामिल हैं। ग्राफिक एरा अस्पताल के डॉक्टरों की दूसरी टीम को जिला प्रशासन ने चिन्यालीसौड हवाई पट्टी पहुंचने वाले आपदा पीड़ितों की मदद करने का आग्रह किया था। डॉ अशोक के नेतृत्व में इस टीम ने कई प्रभावितों का परीक्षण करके उन्हें दवायें दीं। इस टीम में विनीता यादव, लवीश, शिव कुमार  शामिल हैं। श्री संदीप वशिष्ठ मेडिकल टीमों का कॉर्डिनेशन कर रहे हैं।

देहरादून से ग्राफिक एरा ने आज 4550 किलोग्राम से अधिक आटे, चावल, दालों, चीनी, मसालों, चाय पत्ती, तेल आदि के पैकेट चार गाड़ियों से उत्तरकाशी भेजे हैं। उत्तरकाशी में राहत कार्यों के ग्राफिक एरा के राहत अभियान दल ने डेरा डाल रखा है। इस दल में टीम लीडर डॉ. अमर डबराल व टीम कॉर्डिटनेटर डॉ अनुज थपलियाल के साथ डॉ रविश कुकरेती, कार्तिकेय रैना, अनूप बहुगुणा, राहुल वैष्णव और जन्मेजय शाह शामिल हैं। यह टीम प्रशासन की मदद से राशन के पैकेट पीड़ित परिवारों तक पहुंचाएगी।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 29, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 27, 2026

Leave a Comment