Advertisement

ग्राफिक एरा ने मनाया दवा सुरक्षा सप्ताह…

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, September 24, 2025 8:15 PM

Google News
Follow Us

 

 

देहरादून, दवा सिर्फ इलाज का साधन है या मरीज की सुरक्षा की गारंटी भी? इस अहम सवाल का उत्तर खोजने और दवा सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से ग्राफिक एरा इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज ने 5 वें फार्माकोविजिलेंस सप्ताह का आयोजन किया।

 

सप्ताह भर चले इस कार्यक्रम के माध्यम से एडवर्स ड्रग रिएक्शन रिपोर्टिंग को बढ़ावा देने और स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं में एक मजबूत जुड़ाव विकसित करने का संदेश दिया गया। इसका विषय: आपकी सुरक्षा बस एक क्लिक की दूरी पर रिपोर्ट करें पीवीपीआई को रहा।

 

कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कर्मियों और फार्मासिस्ट के लिए विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किए गए। मेडिकल छात्रों, जूनियर रेजिडेंस और नर्सिंग स्टाफ को दवा सुरक्षा और एडवर्स ड्रग रिपोर्टिंग की बारीकियों से अवगत कराया गया। सप्ताह का समापन क्विज प्रतियोगिता और पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

कार्यक्रम का आयोजन विश्व स्वास्थ्य संगठन के सहयोगी केंद्र – फार्माकोविजिलेंस इन पब्लिक हेल्थ प्रोग्राम एंड रेगुलेटरी सर्विसेज, राष्ट्रीय समन्वय केंद्र, भारतीय फार्माकोपोयिया अयोग गाजियाबाद, भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में डीन डॉ एस.एल जेठानी, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ जी.एस झीते, मेडिकल डायरेक्टर डॉ पुनीत त्यागी, डीएमएस डॉ शशि शुक्ला, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ आशीष शर्मा समेत उनकी टीम – डॉ अंकुर सिंह, डॉ एम.एफ.ए मक्की, डॉ पुष्कर मणि तथा वरिष्ठ रेजिडेंट डॉ राहुल गुप्ता, डॉ स्मृति, डॉ रामकिरण की सक्रिय भागीदा

री रही।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 29, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 27, 2026

Leave a Comment