Prabhat Chingari
शिक्षा

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के छात्रों ने हैकेथान में प्रस्तुत किए बेहतरीन आईडियाज़…..

देहरादून, ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में आजयोजित हैकेथान में छात्र-छात्रओं ने क्रान्तिकारी बदलाव लाने वाले समाधानों का प्रदर्शन किया इनमें वर्चुअल गार्डन जैसी नई तकनीकें शामिल हैं।
देश के विभिन्न स्थानों को हैकेथान प्रतियोगिता के लिए चुना गया है जिसमें ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी भी शामिल है। हैकेथान में 153 टीमें प्रतिभाग कर रहीं हैं। हैकेथान में छात्र-छात्राएं विभिन्न समस्याओं के समाधानों को नई तकनीकों के जरिए निकालने में जुटी हुई हैं। इसमें इमोशन सेंसर एआई, स्टडी मैनेजमेण्ट के लिए ईडू लर्न एआई, वारड्रोब मैनेजमेण्ट व ड्रेसिंग स्टाइल को और भी बेहतर बनाने वाले आधुनिक आईडियाज़ शामिल हैं। छात्र-छात्राओं के आईडियाज़ को डा. प्रभदीप सिंह, डा. सुमित पुण्डिर, डा. सरिश्मा डांगी, सिद्धान्त थपलियाल, अक्षय राजपूत परिक्षण करेंगे। हैकेथान में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमों को स्मार्ट इण्डिया हैकेथान मंे अपने आईडियाज़ व प्राटो टाइप को आगे ले जाने का मौका मिलेगा। हैकेथान में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के 900 से अधिक छात्र-छात्राओं ने इसमें भाग लिया।
हैकेथान का आयोजन केन्द्र के शिक्षा मंत्रालय व अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ने ग्राफिक एरा के टीबीआई सेल के सहयोग से किया है। कार्यक्रम में रिसर्च एण्ड डेवलपमेण्ट के डायरेक्टर डा. भास्कर पंत, कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के एचओडी डा. देवेश प्रताप सिंह, डा. अभिषेक शर्मा और छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे।

Related posts

पी. जी. कॉलेज में योग कार्यशाला हुई आयोजित……

prabhatchingari

प्रोफेशनल कोर्सेस में एडमिशन का एक और मौका

prabhatchingari

एसजीआरआर पब्लिक स्कूल पटेल नगर ने की क्षमता निर्माण कार्यक्रम की मेजबानी

prabhatchingari

जी.आर.डी. देहरादून के अंतिम वर्ष के 77 छात्र-छात्राओं का बहुराष्ट्रीय कंपनियों में चयन

cradmin

छात्रों में गुणवत्ता और मानकीकरण की भावना विकसित करने के लिए बीआईएस की पहल…

cradmin

आईआईटी रुड़की ने वैश्विक सहयोग के माध्यम से भारत की इंजीनियरिंग क्षमता को आगे बढ़ाया

prabhatchingari

Leave a Comment