Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

ग्राफिक एरा ने जरूरतमंदों को बांटा खाद्यान्न…

 

 

देहरादून, । ग्राफिक एरा ने कई शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंदों में खाद्यान्न का वितरण किया।

 

किसी को भूखा न रहने देने के अभियान के तहत ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन की वाइस चेयरपर्सन डा. राखी घनशाला ने जरूरतमंदों में खाद्यान्न के पैकेट वितरित किए। इन पैकेटों में जरूरत के हिसाब से आटा, चावल, दाल, तेल, चीनी, चायपत्ती, मसाले आदि रखे गए हैं। उन्होंने कहा कि ग्राफिक एरा समाज सेवा को अपने दायित्व का अभिन्न हिस्सा मानता है और शिक्षा को मानवीय सरोकारों से जोड़कर आगे बढ़ता है। डा. राखी ने चंदररोड, सहारनपुर रोड धुलकोट माफी और उसके आसपास के इलाकों में जरूरतमंदों को यह खाद्यान्न पैकेट वितरित किए।

 

गौरतलब है कि ग्राफिक एरा ने कोविड काल में खाद्यान्न वितरण का यह अभियान शुरू किया था। इसके बाद देहरादून, हल्द्वानी और भीमताल आदि क्षेत्रों में यह अभियान चलाया जा रहा है।

Related posts

दूसरों के लिए जीने वालों की पूजा ईश्वर खुद करता है, वह प्रभु के सबसे करीब होता हैं : पद्म कांत शर्मा

prabhatchingari

राजधानी में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, हजारों कार्यकर्ताओं के जुटने की उम्मीद

cradmin

श्री दरबार साहिब और श्री झण्डा साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम

prabhatchingari

उत्तराखंड से प्रयागराज महाकुंभ 2025 के लिये आज से चलेंगी रोडवेज बसें, टिकट बुकिंग हुई शुरू

prabhatchingari

यू सी सी पर आम जन को जागरूक करने युवा उतरे मैदान में

prabhatchingari

औद्योगिक विकास में उत्तराखंड देश का अग्रणी राज्य बनेगा — मुख्यमंत्री धामी

cradmin

Leave a Comment