Advertisement

ग्राफिक एरा के डॉक्टरों ने सिखाए जीवन रक्षा के गुर…

By: Naveen Joshi

On: Saturday, October 18, 2025 7:17 PM

Google News
Follow Us

 

देहरादून । ग्राफिक एरा अस्पताल के सीपीआर सप्ताह के तहत 14 स्थानों पर लोगों को जीवन रक्षा प्रणाली की ट्रेनिंग दी गई। इस दौरान आयोजित क्विज प्रतियोगिता में राजवीर और वंशिका विजेता रहे।

सीपीआर जागरूकता सप्ताह के दौरान विशेषज्ञों ने बताया कि सीपीआर एक ऐसी प्राथमिक चिकित्सा है जो हार्ट अरेस्ट की स्थिति में तुरंत इस्तेमाल की जाए तो मरीज का जीवन बचाया जा सकता है। इस पहल के तहत ग्राफिक एरा के मेडिकल छात्रों और चिकित्सकों ने शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर सीपीआर प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए। इस शिविर के माध्यम से 1300 से अधिक लोगों ने सीपीआई सही तरह से देना और उसके महत्व के बारे में समझा।

सप्ताह भर चले इस जागरूकता अभियान में मेडिकल छात्रों के लिए क्विज, रोल प्ले और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। क्विज प्रतियोगिता में राजवीर (बैच 2025-26) और वंशिका (बैच 2024-25) विजेता रहें। रोल प्ले प्रतियोगिता में एमबीबीएस बैच 2024-25 ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही पैनल डिस्कशन में वरिष्ठ चिकित्सा विशेषज्ञ डॉक्टर गुरदीप (मेडिसिन), डॉ नेहा (एनेस्थीसिया), डॉ राम्या (प्रसूति एवं स्त्री रोग), तथा डॉ सय्यद (बाल रोग) ने सीपीआई से जुड़ी व्यवहारिक जानकारियां साझा की।

कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज की टीम डॉ एस.एल जेठानी, निर्देशक डॉ पुनीत त्यागी और मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ जी.एस झीते समेत मेडिकल स्टाफ और मेडिकल छात्र-छात्राएं शामिल रहे। सीपीआर जागरूकता सप्ताह में डॉ किशोर ठाकुर, डॉ संकेतन जीते, डॉ हिमानी जीते तथा एमबीबीएस सत्र 2024 25 के छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी रही।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 29, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 27, 2026

Leave a Comment