Advertisement

ग्राफिक एरा के विशेषज्ञों ने 4.5 किलो की रसौली निकाली

By: Naveen Joshi

On: Monday, May 4, 2026 7:01 PM

Google News
Follow Us
------

 

 

देहरादून, ग्राफिक एरा अस्पताल के विशेषज्ञों ने एक और जटिल एवं चुनौतीपूर्ण सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। एक महिला के शरीर से 4.5 किलोग्राम के विशालकाय गर्भाशय फाइब्रॉइड्स (रसौली) निकालकर उसे बड़ी राहत दी।

 

40 वर्षीय यह महिला लंबे समय से पेट के बढ़ते आकार, अत्यधिक मासिक रक्तस्राव, कमजोरी, कमर दर्द और दैनिक कार्यों में कठिनाई जैसी समस्याओं से जूझ रही थी। समय के साथ उसका पेट असामान्य रूप से बढ़ने लगा, लगातार खून की कमी और शारीरिक कमजोरी के कारण उसकी सेहत पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा था।

 

ग्राफिक एरा अस्पताल में विशेषज्ञों के विस्तृत जांच, अल्ट्रासाउंड और अन्य परीक्षणों के दौरान पाया गया कि महिला के गर्भाशय में कई बड़े-बड़े फाइब्रॉइड्स विकसित हो चुके थे। इन फाइब्रॉइड्स के कारण गर्भाशय का आकार असामान्य रूप से बढ़ गया था और आसपास के अंगों पर भी दबाव पड़ रहा था।

 

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्त्री एवं प्रस्तुति रोग विशेषज्ञ डॉ. दिव्या पुनेठा और डॉ. एनेट थटल के नेतृत्व में विशेषज्ञों की टीम ने इस जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक किया। सर्जरी के दौरान लगभग 4.5 किलोग्राम वजन के बहुसंख्यक फाइब्रॉइड्स सहित बड़े हुए गर्भाशय को सुरक्षित रूप से निकाला गया। सर्जरी के बाद महिला की स्थिति स्थिर है और उसके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार आ रहा है।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment