Prabhat Chingari
उत्तराखंडस्वास्थ्य

ग्राफिक एरा अस्पताल ने रचा कीर्तिमान,ऑपरेशन के बिना 50 लोगों को मिला नया जीवन

 

 

देहरादून,  ग्राफिक एरा के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बिना ऑपरेशन अवरुद्ध आहार नली खोलने के 50 मामलों में सफल उपचार का कीर्तिमान बनाया है। यह उपलब्धि गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के हेड डॉ. सचिन देव मुंजाल के कुशल नेतृत्व में विशेषज्ञ टीम ने हासिल की है।

पीओईएमएस के नाम से जानी जाने वाली यह प्रक्रिया ऐक्लेशिया कार्डिया और आहारनली संबंधी अन्य बीमारियों का इलाज करने की एक आधुनिक एंडोस्कोपिक प्रक्रिया है। यह पारंपरिक सर्जरी की तुलना में बिना चीरा लगाए, कम दर्द देने वाली और मुंह के रास्ते एंडोस्कोप की सहायता से की जाती है। इस प्रक्रिया से मरीज जल्दी स्वस्थ होते हैं और उनके निगलने की क्षमता व जीवन की गुणवत्ता में सुधार आता है।

डॉ. सचिन ने कहा कि पीओईएमएस के माध्यम से अब केवल लक्षणों को ही नहीं बल्कि बीमारी की कार्यप्रणाली को भी ठीक करने पर ध्यान दिया जा रहा है। इस तकनीक से मरीज बहुत जल्दी सामान्य जीवन और खान-पान में लौट सकते हैं।

डॉ. सचिन के नेतृत्व में ग्राफिक एरा अस्पताल का गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग उत्तर भारत के उन चुनिंदा केंद्रों में शामिल हो गया है जहां यह प्रक्रिया नियमित रूप से और उच्च सफलता दर के साथ की जा रही है।

Related posts

मुख्यमंत्री ने लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल, माघ बिहू के पर्व पर देश और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं

prabhatchingari

मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहा था अवैध कारोबार, 10 हजार से अधिक प्रतिबंधित दवाएं जब्त

cradmin

रेडअलर्ट निरंतर वर्षाः आपदा जैसे हालात; जन दर्शन में फिर भी पहुंचे 122 फरियादी;*

cradmin

बीकेटीसी का 18 सदस्यीय अग्रिम दल श्री केदारनाथ धाम प्रस्थान हुआ

prabhatchingari

शताब्दी ध्वज वंदन समारोह का हरिद्वार में भव्य आयोजन, मुख्यमंत्री धामी व गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूदगी

cradmin

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर ग्राफिक एरा में जागरूकता कार्यशाला, विशेषज्ञों ने दिए बचाव के सुझाव

cradmin

Leave a Comment