Advertisement

ग्राफिक एरा अस्पताल का सीपीआर जागरूकता सप्ताह 1300 से ज्यादा को ट्रेनिंग

By: Naveen Joshi

On: Thursday, October 16, 2025 11:57 PM

Google News
Follow Us

 

देहरादून, ग्राफिक एरा अस्पताल में छात्र-छात्राओं और पैरामेडिकल स्टाफ को जीवनरक्षा तकनीक सीपीआर के महत्व और सही तरीके के बारे में जानकारी दी गई।

ग्राफिक एरा अस्पताल में सीपीआर जागरूकता सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने कई प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। सप्ताह के दौरान अस्पताल में वर्कशॉप, क्विज और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। प्रतिभागियों को हार्ट अरेस्ट या सांस रुकने की स्थिति में तुरंत सहायता करने की तकनीकें सिखाई गईं। मेडिकल और पैरामेडिकल विभागों के सहयोग से शहर के विभिन्न स्थलों पर भी लाइव डेमोंस्ट्रेशन कर आम नागरिकों को सीपीआर का व्यावहारिक अनुभव कराया गया।

संस्थान ने इस पहल के माध्यम से 400 से अधिक मेडिकल एवं पैरामेडिकल छात्र-छात्राओं और लगभग 600 नागरिकों को सीपीआर का प्रशिक्षण प्रदान किया। इस प्रयास ने न केवल चिकित्सा विद्यार्थियों की व्यावहारिक दक्षता बढ़ाई, बल्कि समाज सेवा और जागरूकता की दिशा में इसे एक अहम कदम माना जा रहा है।

कार्यक्रम में मेडीकल कालेज के डीन डॉ. एस. एल. जेठानी, निदेशक डॉ. पुनीत त्यागी और मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. जी. एस. जीते मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. किशोर ठाकुर ने किया। यह कार्यक्रम केंद्र के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आह्वान पर किया गया।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 29, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 27, 2026

Leave a Comment