Advertisement

ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज को पीजी की 72 सीटें मिली

By: Naveen Joshi

On: Thursday, November 5, 2026 4:20 PM

Google News
Follow Us

देहरादून, । ग्राफिक एरा के मेडिकल को पी.जी. की 72 सीटों के लिए मान्यता दे दी गई। नेशनल मेडिकल कमीशन ने आज ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साईंसेस को इन सीटों के लिए मान्यता देने की घोषणा की है।

ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साईंसेज में इसी सत्र से पी.जी. कोर्स में दाखिल होंगे। ग्राफिक एरा को एम.डी./एम.एस. की 19 ब्रांच में पढ़ायी शुरु कराने की स्वीकृति दी गई है। इनमें एम.डी. /एम.एस. रेडियोलॉजी, ऑर्थोपेडिक, पीडियाट्रिक्स, ईएनटी, जनरल मेडिसिन, डर्माटोलॉजी, पैथोलॉजी, जनरल सर्जरी, गायनाकोलॉजी, साइकेट्री जैसी 17 ब्रांच में नेशनल मेडिकल कमीशन ने चार-चार सीटें दी हैं। इनके अलावा रेस्पिरेटरी मेडिसिन/ट्यूबरक्लोसिस और इमरजेंसी मेडिसिन में दो-दो सीटें स्वीकृत की गई हैं।

मेडिकल में पी.जी. सीटों के लिए कल नेशनल मेडिकल कमीशन की काउंसिलिंग का दूसरा चरण शुरु होना है। इसके लिए छह से 11 नवम्बर की  दोपहर तक अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन होगा और सात से 12 नवम्बर तक वे निर्धारित समय अवधि में अपनी च्वाइस दर्ज कर सकते हैं। इसके बाद नीट पीजी के स्कोर के आधार पर 14 नवम्बर को पी.जी. सीटों के लिए काउंसिलिंग के रिजल्ट की घोषणा कर दी जायेगी।

डीम्ड यूनिवर्सिटी का अंग होने के कारण ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साईंसेज की पी.जी. की सभी सीटों पर प्रवेश केंद्रीय मेडिकल काउंसिलिंग कमेटी की काउंसिलिंग के जरिये होगा। गौरतलब है कि ग्राफिक एरा को मेडिकल कालेज और अस्पताल की सारी व्यवस्थाएं चाक चौबंद और उच्च मानकों के अनुरूप पाये जाने पर पहले निरीक्षण में नेशनल मेडिकल कमीशन ने यह मान्यता दी है। इससे पहले इसी सत्र में ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज के तीसरे बैच में एमबीबीएस की सीटें 150 से बढ़ाकर  250 कर दी गई हैं।

ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन डॉ कमल घनशाला ने मेडिकल कमीशन के इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि ग्राफिक एरा मानव सेवा और कल्याण की भावना के साथ चिकित्सा सेवा के क्षेत्र  आया है और  दुनिया की अत्याधुनिक तकनीकों और दीर्घ अनुभव रखने वाले विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ सेवा के उच्चतम मानकों को आत्मसात करते हुए आगे बढ़ रहा है। ग्राफिक एरा का लक्ष्य बेहतरीन चिकित्सा सेवा देने के साथ ही देश और दुनिया को श्रेष्ठ चिकित्सक उपलब्ध कराना है। इसीलिए उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा शिक्षा के साथ सामाजिक सरोकारों, संवेदनाओं और मानवीय गुणों का समावेश करने को अपनी प्राथमिकता बनाया गया है।

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment