---Advertisement---

ग्राफिक एरा का मैनकाइंड एग्रीटेक से एमओयू

By: prabhatchingari

On: Friday, April 4, 2025 8:25 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून, माइक्रोबायोलाॅजी के छात्र-छात्राओं को उद्योग जगत का व्यावहारिक ज्ञान देने के लिये ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी ने मैनकाइंड एग्रीटेक के साथ एमओयू किया।
इस एमओयू के तहत ग्राफिक एरा और मैनकाइंड एग्रीटेक लेक्चर्स के आयोजन, छात्र-छात्राओं के प्लेसमेण्ट, रिसर्च, शिक्षा यात्रा, सेमिनार, लघु पाठ्यक्रम आदि के माध्यम से सहयोग करेंगे। दोनों संस्थान अपने सहयोगात्मक परियोजनाओं के लिये सामग्री और जानकारियों का आदान-प्रदान करेंगे। एमओयू पर ग्राफिक एरा की ओर से कुलपति डा. नरपिन्दर सिंह और मैनकाइंड एग्रीटेक की ओर से जनरल मैनेजर डा. अनुपम आचार्य ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर माइक्रोबायोलाॅजी विभाग की एचओडी डा. अंजु रानी, कार्डिनेटर डा. देवाशीश मित्रा, मैनकाइंड एग्रीटेक के सीनियर आॅफिसर अभिनोबो चक्रवर्ती, क्वालिटी कन्ट्रोल आॅफिसर प्रीतपाल सिंह सैनी और शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment