देहरादून, । ग्राफिक एरा के छात्र भी प्रधान मंत्री के खेलो इंडिया संवाद में शामिल हुए। खेलो इंडिया संवाद में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि स्वस्थ समाज और मजबूत पारिवारिक व्यवस्था के लिए स्पोर्ट्समैन स्पिरिट बेहद जरूरी है, और यह भावना खेल के मैदान में उतरे बिना विकसित नहीं हो सकती। पढ़ाई के साथ खेलों के लिए भी समय निकालना जरूरी है, क्योंकि खेल जीवन का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि परिवार का सहयोग युवाओं की खेल प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। चाहे खेल का मैदान हो या समाज युवाओं की भागीदारी ही भारत की शक्ति है।
कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के पदक जीतने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। (अंतर्राष्ट्रीय स्की खिलाड़ी) शार्दुल थपलियाल, (राष्ट्रीय स्तर एथलीट) सोनिया, (अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी) चिराग अरोड़ा, आदित्री रावत, जयंती बडोनी, शुभम कुमार, रुशिल शर्मा, उदिश शर्मा, इशांत भट्ट (टेबल टेनिस), जयंती मल्होत्रा (बास्केटबॉल) को उनकी उपलब्धियों, मेहनत और खेल प्रतिभा के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। उन्होंने संकल्प लिया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ का सेवन नहीं करेंगे और अपने परिवार, मित्रों तथा समाज के अन्य लोगों को भी नशे की चपेट में आने से बचाने के लिए जागरूक करेंगे। कार्यक्रम मैं कुलपति डॉ नरपिंदर सिंह, कुल सचिव डॉ नरेश कुमार शर्मा, डीन ऑफ स्टूडेंट वेलफेयर डॉ डीसी पांडे, स्पोर्ट्स ऑफिसर यशपाल रावत, विनीता हुड्डा, ललित पवार, डॉ ए एस शुक्ला, शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।













