Prabhat Chingari
उत्तराखंडशिक्षा

ग्राफिक एरा के छात्र सीखेंगे बायोइनफॉर्मेटिक्स से नई दवाओं का विकास

 

 

देहरादून ,  ग्राफिक एरा के छात्र बायोइनफॉर्मेटिक्स के जरिए नई दवाओं को विकसित करना सीखेंगे। इसके लिए ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के माइक्रोबायोलॉजी डिपार्टमेन्ट और मोलेलिक्सिर इन्फॉर्मेटिक्स के बीच एमओयू किया गया।

 

इस एमओयू के तहत छात्र छात्राओं को आधुनिक तकनीकों की मदद से दवा खोज, जिनोमिक्स और बायोइनफॉर्मेटिक्स के जरिए नई दवाओं को विकसित करना और नेक्स्ट जेनरेशन सीक्वेंसिंग तकनीकों के माध्यम से बीमारियों की जल्दी और सही पहचान करना सिखाया जाएगा। एमओयू पर ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की ओर से कुलपति डा. नरपिंदर सिंह और मोलेलिक्सिर इन्फॉर्मेटिक्स की ओर से कंपनी की निदेशक डा. ज्योति बाला ने हस्ताक्षर किए। इस मौके पर माइक्रोबायोलॉजी डिपार्टमेन्ट की हेड डा. अंजू रानी के साथ डा. आशीष थपलियाल, डा. गौरव पंत, अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Related posts

ग्राफिक एरा नासा- इसरो के निसार मिशन से जुड़ा

prabhatchingari

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही के लिए ईज़ 7.0 सुधार सूचकांक में दूसरा स्थान प्राप्त किया

prabhatchingari

ब्राह्मण समाज महासंघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने महंत कृष्णागिरी से लिया आशीर्वाद

prabhatchingari

तुलाज़ इंस्टीट्यूट में इनोवेशन डिज़ाइन एंड एंटरप्रेन्योरशिप (आईडीई) पर कैपेसिटी बिल्डिंग वर्कशॉप आयोजित

cradmin

दो दिवसीय पुरातन छात्र सम्मान व वार्षिकोत्सव आयोजन को लेकर अभिभावक संघ ने किया बैठक का आयोजन

prabhatchingari

स्यानाचट्टी में नदी का पानी घुसा: घर-होटल डूबे, यमुनोत्री हाइवे ठप

cradmin

Leave a Comment