Advertisement

ग्राफिक एरा की ऐतिहासिक पहल देश को अग्रणी एआई और हाई परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग केंद्र व तकनीकी नवाचार का द्वार

By: Naveen Joshi

On: Monday, July 14, 2025 9:57 PM

Google News
Follow Us

 

देहरादून, 
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्र में उत्तराखंड ने आज एक बड़ी छलांग लगाई है। ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स द्वारा राज्य का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और हाई परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग (HPC) केंद्र स्थापित किया जा रहा है, जो देश के अग्रणी एआई केंद्रों में गिना जाएगा।

करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से ग्राफिक एरा के सिल्वर जुबली कन्वेंशन सेंटर में बन रहा यह अत्याधुनिक केंद्र एनविडिया के सहयोग से विकसित किया जा रहा है। इसमें एनविडिया के नवीनतम 8 ब्लैकवेल जीपीयू और 1.74 टेराबाइट जीपीयू मेमोरी का समावेश किया गया है, जो 72 पेटाफ्लॉप्स की इनफरेंस परफॉर्मेंस देने में सक्षम होगा।

ग्राफिक एरा के चेयरमैन डा. कमल घनशाला ने कहा कि यह केंद्र उत्तराखंड और देश के युवाओं के लिए तकनीकी नवाचार और अनुसंधान का एक ऐतिहासिक मंच बनेगा। “यह केवल तकनीक लाने की पहल नहीं है, बल्कि भविष्य के इनोवेशन के लिए एक समर्पित आधारशिला है। यहां एआई के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य होंगे और छात्रों को विश्वस्तरीय अनुसंधान का सीधा अनुभव मिलेगा,” उन्होंने कहा।

डा. घनशाला ने यह भी बताया कि इस एआई और एचपीसी केंद्र की मदद से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, स्मार्ट गवर्नेंस जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एआई आधारित समाधानों का विकास किया जाएगा, जो आमजन के जीवन को प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करेंगे।

ग्राफिक एरा की यह पहल उत्तराखंड को तकनीकी मानचित्र पर एक नवाचार हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक सशक्त कदम मानी जा रही है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 29, 2026

October 29, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

Leave a Comment