देहरादून, ग्राफिक एरा अस्पताल ने चकराता के दूरस्थ क्षेत्र क्वांसी में शिविर लगाकर अपनी सेवाएं दी। शिविर में 350 मरीजों का परिक्षण करके दवाईयां दी गई।
ग्राफिक एरा अस्पताल ने करीब 120 कि.मी. दूर क्वांसी स्थित राजकीय इण्टर काॅलेज में यह शिविर लगाया। क्वांसी व आस-पास के क्षेत्रों से आये ग्रामीणों के साथ ही काॅलेज के छात्र-छात्राएं भी ग्राफिक एरा के विशेषज्ञ चिकित्सों की सलाह लेने कैम्प पहंुचे। शिविर में सामान्य चिकित्सा विशेषज्ञ डा. ईशान पठानिया व बाल रोग विशेषज्ञ डा. समीर अली ने 350 मरीजों का परिक्षण करके उन्हें निशुल्क दवाईयां दी। शिविर में सामान्य चिकित्सा परामर्श, नेत्र परिक्षण, बीपी व शुगर जांच और सीबीसी टेस्ट की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इस दौरान विशेषज्ञों ने ग्रामीणों को स्वस्थ्य जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक भी किया।
दूरस्थ क्वांसी में ग्राफिक एरा का चिकित्सा शिविर
By: prabhatchingari
On: Friday, April 4, 2025 8:29 PM
---Advertisement---





