Prabhat Chingari
उत्तराखंड

श्रीनगर व पौड़ी में गुलदार ने दो बच्चों को मार डाला

देहरादून,पौड़ी उत्तराखंड में गुलदार का आंतक थम नहीं रहा है। शनिवार और रविवार को पौड़ी में दो अलग-अलग स्थानों पर गुलदार ने दो मासूम बच्चों को मार डाला। इन घटनाओं से जहां लोगों में दहशत है, वहीं वन विभाग के प्रति आक्रोश है।
पौड़ी के खिसूं से सटे ग्वाड़ गांव में शनिवार शाम को राकेश सिंह का बेटा अंकित (11) गोशाला के पास बच्चों के साथ खेल रहा था। तभी झाड़ियों में घात लगाए बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। यह देखकर दूसरे बच्चों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे, जिस पर गुलदार अंकित को छोड़कर भाग गया। ग्रामीण बच्चे को लेकर श्रीनगर बेस अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उधर, श्रीनगर के ग्लास हाउस रोड पर रहने वाले सलामुद्दीन के 4 वर्षीय बेटे अयान अंसारी को रविवार रात करीब नौ बजे गुलदार घर के आंगन से उठाकर ले गए। घर से करीब 20 मीटर दूर अयान का खून से लथपथ शव मिला।

Related posts

एसजीआरआर में ‘पूसा कृषि फ्लैगशिप ग्रांट-इन-एड इनक्यूबेशन स्टार्टअप बूट कैंप 2025’

prabhatchingari

उपनल कार्मिक की दुर्घटना में मृत्यु होने पर आश्रित को मिलेगी 50 लाख का सहायता राशि, सभी 23 हजार कार्मिक होंगे लाभान्वित

prabhatchingari

सात जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया, भूस्खलन से राज्य में 323 सड़कें बंद

prabhatchingari

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत ने परखी दून और कोरोनेशन अस्पताल की व्यवस्थाएं…

cradmin

मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत पौधा रोपण एवं पंच प्रण शपथ कार्यक्रम में प्रतिभाग करते मंत्री गणेश जोशी।

prabhatchingari

डाकपत्थर क्षेत्रान्तर्गत कटापत्थर के पास यमुना नदी में डूबा एक युवक, SDRF ने किया शव बरामद।*

prabhatchingari

Leave a Comment