Prabhat Chingari
उत्तराखंडशिक्षा

गुरु नानक कॉलेज, ने ओरिएंटेशन का चौथा दिन जोश और प्रेरणा से भरपूर रहा

 

देहरादून, उत्तराखंड – गुरु नानक कॉलेज, देहरादून में चल रहे “विद्या आरंभ 2025” ओरिएंटेशन कार्यक्रम का चौथा दिन ऊर्जा, प्रेरणा और ज्ञानवर्धक अनुभवों से परिपूर्ण रहा। नवप्रवेशी छात्रों के लिए यह दिन करियर निर्माण, संवाद कौशल और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे महत्वपूर्ण विषयों की गहरी समझ देने वाला सिद्ध हुआ।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में  मोहम्मद फार्मान, चीफ़ मैनेजर एवं हेड मार्केटिंग, बैंक ऑफ इंडिया (उत्तराखंड), ने छात्रों को बैंकिंग उद्योग में नवाचार, मार्केटिंग रणनीतियों और सतत सीखने के महत्व पर व्याख्यान दिया।
इसके बाद,  अमित ध्यानी, सीनियर मैनेजर एवं हेड – रिसोर्स मोबिलाइज़ेशन विभाग, बैंक ऑफ इंडिया (देहरादून ज़ोन), ने “कैंपस से करियर” विषय पर बैंकिंग सेक्टर में करियर निर्माण के व्यावहारिक पहलुओं को साझा किया।

तीसरे सत्र में डॉ. साक्षी गुप्ता, वॉयस एंड एक्सेंट ट्रेनर एवं कम्युनिकेशन कोच, ने प्रभावी संवाद, उच्चारण सुधार एवं पेशेवर प्रस्तुति पर केंद्रित प्रेरणात्मक सत्र लिया। उन्होंने भारत, अमेरिका और कनाडा में अपने कार्य अनुभवों से छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संवाद कौशल के टिप्स दिए।

चौथे विशेष सत्र में डॉ. संदीप खन्ना, न्यूरोलॉजी एवं पीडियाट्रिक फिजियोथेरेपी विशेषज्ञ, एवं Latika संस्था के निदेशक (Therapy Services), ने समाज सेवा, स्वास्थ्य और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के साथ अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने छात्रों को करुणा, सहानुभूति और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना से प्रेरित किया।

कॉलेज निदेशक डॉ. एस. दुरैवेल एवं उप-निदेशक  सुनील कुमार ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। कॉलेज प्रबंधन ने उनके बहुमूल्य समय और प्रेरणात्मक मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।

दिनभर चले इस आयोजन में Tallest Tower और Threads of Unity जैसे प्रबंधन खेलों के माध्यम से छात्रों में टीमवर्क, नेतृत्व और रचनात्मकता को बढ़ावा दिया गया।  रिक्की पोरवाल द्वारा मेंटोर-मेंटी सेशन के माध्यम से छात्रों को मेंटरशिप प्रणाली की जानकारी दी गई।

अंतिम सत्र में  नवनीत पुंडीर ने ERP सेशन के माध्यम से छात्रों को कॉलेज के ERP सिस्टम के उपयोग और उसकी शैक्षणिक महत्ता को सरलता से समझाया।

गुरु नानक कॉलेज द्वारा संचालित यह ओरिएंटेशन कार्यक्रम न केवल शिक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, बल्कि यह छात्रों को आत्मविश्वास, प्रेरणा और स्पष्ट दिशा देने का प्रयास भी है।

“विद्या आरंभ 2025” कार्यक्रम 25 जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा, जिसमें देशभर से आए विशेषज्ञ, शिक्षाविद और उद्योग जगत के प्रतिनिधि छात्रों को मार्गदर्शन देंगे।

इस सफल आयोजन में गुरु नानक कॉलेज के संपूर्ण स्टाफ का उल्लेखनीय योगदान रहा, जिन्होंने इसे प्रभावी, व्यवस्थित और उद्देश्यपूर्ण रूप से संचालित किया।

Related posts

वंचित एवं असहाय बालिकाएं ही हमारे जीवन की वास्तविक नंदा–सुनंदा देवियां : डीएम

cradmin

एनएसयूआई ने फूंका शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का पुतला

prabhatchingari

सिटी पार्क में साइकिल ट्रैक बनकर तैयार, अब लीजिए साइक्लिंग का आनंद

prabhatchingari

यमुनोत्री नेशनल हाइवे पर सिलक्यारा-पौलगांव (बड़कोट) सुरंग 16 अप्रैल को होगी आरपार सीएम के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर डीएम का निरीक्षण

prabhatchingari

एसजीआरआरयू में मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन

cradmin

खेल पर्यटन का तीर्थ बना उत्तराखंड : रेखा आर्या

cradmin

Leave a Comment