---Advertisement---

गुरु नानक कॉलेज ऑफ नर्सिंग ने किया “हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन” पर जागरूकता अभियान का आयोजन

By: Naveen Joshi

On: Friday, June 13, 2025 10:34 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून, गुरु नानक कॉलेज ऑफ नर्सिंग, झाझरा के बी.एस.सी. नर्सिंग छात्रों ने भीषण गर्मी में स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याओं जैसे हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन को लेकर जनजागरूकता बढ़ाने हेतु एक विशेष अभियान आयोजित किया। इस अभियान का उद्देश्य आम जनमानस को गर्मियों में स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति सचेत करना था।

अत्यधिक तापमान के कारण हीट स्ट्रोक और पानी की कमी जैसी समस्याएं आम होती जा रही हैं, जो कई बार जानलेवा भी सिद्ध हो सकती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए, कॉलेज के छात्रों ने विभिन्न रचनात्मक माध्यमों से लोगों को जागरूक करने की कोशिश की।

अभियान के तहत आयोजित गतिविधियों में पोस्टर प्रदर्शनी, स्वास्थ्य वार्ता, पंफलेट वितरण और नुक्कड़ नाटक शामिल रहे। पोस्टरों के माध्यम से छात्रों ने हीट स्ट्रोक के कारण, लक्षण और बचाव के उपायों को चित्रात्मक रूप से प्रस्तुत किया। स्वास्थ्य वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि नियमित रूप से पानी पीना, हल्के और ढीले कपड़े पहनना, धूप में बाहर निकलने से बचना और अत्यधिक शारीरिक श्रम से परहेज़ करना बेहद जरूरी है।

नुक्कड़ नाटक के ज़रिए हीट स्ट्रोक की स्थिति में प्राथमिक उपचार जैसे—व्यक्ति को छायादार या ठंडी जगह पर ले जाना, ठंडे पानी से शरीर को ठंडा करना, और पर्याप्त जल पिलाने की महत्ता को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया।

कॉलेज के मुख्य CSO अधिकारी सैथजीत सिंह एवं COO विनीत ने इस अभियान की सराहना करते हुए इसे सामुदायिक कल्याण के लिए एक उत्कृष्ट पहल बताया। रजिस्ट्रार डॉ. ललित कुमार ने कहा, “शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य समाज में जागरूकता और बदलाव लाना है, और यह अभियान उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

यह संपूर्ण अभियान प्रिंसिपल डॉ. लोलीता लाल के नेतृत्व में संचालित हुआ, जिनके मार्गदर्शन में छात्रों ने न केवल अपनी शैक्षणिक समझ को व्यवहार में उतारा, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

छात्रों की टीम में शिवानी, सुषमिता, नेहा, अमित, दीक्षा, आशिष, अश्विंद्र और राजेंद्र ने सक्रिय भागीदारी निभाई। यह अभियान छात्रों के लिए न केवल एक शैक्षिक अभ्यास रहा, बल्कि सामुदायिक सेवा की दिशा में भी एक सार्थक प्रयास सिद्ध हुआ।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment