हायर ने नई एसी उत्पादन और इंजेक्शन मोल्डिंग इकाइयों के साथ ग्रेटर नोएडा प्लांट का विस्तार किया

By: prabhatchingari

On: Wednesday, March 12, 2025 8:51 PM

Google News
Follow Us
------

देहरादून, लगातार 16 वर्षों से नंबर 1 वैश्विक प्रमुख उपकरण ब्रांड हायर अप्लायंसेज़ इंडिया ने अभूतपूर्व क्षमताओं के साथ अपने एसी विनिर्माण का विस्तार किया है और ग्रेटर नोएडा के अपने प्लांट में एक नई इंजेक्शन मोल्डिंग सुविधा का उद्घाटन किया है।
भारत में अग्रणी घरेलू उपकरण निर्माताओं में से एक, यह विकास “मेड इन इंडिया, मेड फॉर इंडिया” पहल को मज़बूत करने की दिशा में एक और कदम है।
इस शिलान्यास समारोह का नेतृत्व उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और हायर अप्लायंसेज़ इंडिया के अध्यक्ष एनएस सतीश ने किया। इस अवसर पर आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रमुख सचिव अनुराग यादव और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एनजी भी मौजूद थे।
हायर ने इन नई सुविधाओं में महत्वपूर्ण निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई है। 2024-2028 के बीच हायर 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का अतिरिक्त निवेश करेगा, जिससे 3,500 लोगों के लिए अतिरिक्त रोज़गार पैदा होगा और इससे उत्तर प्रदेश की आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। ये निवेश भारत में अपने विनिर्माण का विस्तार करने की हायर की रणनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।
आगामी एसी फैक्ट्री की वार्षिक उत्पादन क्षमता 2.5 मिलियन यूनिट होगी, जो मौजूदा 1.5 मिलियन यूनिट से बढ़कर कुल 4 मिलियन यूनिट हो जाएगी।
हायर इंडिया द्वारा 90% उपकरणों का निर्माण स्थानीय स्तर पर किए जाने के साथ, नई सुविधाएँ आयात पर निर्भरता को कम करेंगी। साथ ही भारत और पड़ोसी बाज़ारों में हायर के उत्पादों की बढ़ती माँग को पूरा करने के लिए जल्द उत्पादन सुनिश्चित करेंगी।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने कहा, “हम ग्रेटर नोएडा में अपने विनिर्माण कार्यों के विस्तार की महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हायर इंडिया को हार्दिक बधाई देते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में, उत्तर प्रदेश एक विनिर्माण केंद्र बनने की राह पर है और हायर की प्रतिबद्धता राज्य और अग्रणी वैश्विक निर्माताओं के बीच बढ़ते सहयोग को रेखांकित करती है।
हायर अप्लायंसेज़ इंडिया के अध्यक्ष एन.एस. सतीश ने कहा, “इंजेक्शन मोल्डिंग फैक्ट्री का उद्घाटन और एसी निर्माण इकाई का शिलान्यास भारत की आर्थिक वृद्धि में सही मायने में भागीदार बनने की हमारी यात्रा में एक और मील का पत्थर है।
उत्तर प्रदेश में हायर की विनिर्माण यात्रा वर्ष 2019 में हायर इंडिया और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर के साथ शुरू हुई। तब से, हायर ने 2019-2023 के दौरान उत्तर प्रदेश में 1,400 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है, जिससे राज्य में लगभग 3,500 लोगों को सीधे रोज़गार मिला है।

Static 1 Static 1

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment