Prabhat Chingari
शिक्षा

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में हरेला सप्ताह का समापन बीएड विभाग द्वारा संगोष्ठी के साथ*

*राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में हरेला सप्ताह का समापन बीएड विभाग द्वारा संगोष्ठी के साथ*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में हरेला सप्ताह का समापन बीएड विभाग द्वारा संगोष्ठी के साथ किया गया। हरेला सप्ताह के अंतिम दिन एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसका शीर्षक था “हरेला पर्व की बीएड प्रशिक्षण हेतु प्रासंगिकता एवं पर्यावरण संरक्षण में योगदान”। जिसका मुख्य उद्देश्य था हरेला के सांस्कृतिक महत्व के अलावा पर्यावरण संरक्षण के पक्ष को उजागर करना। हरेला त्यौहार महाविद्यालय में मनाने के साथ-साथ व्यापक वृक्षारोपण अभियान भी इस सप्ताह में चलाया गया जिसका उद्देश्य था महाविद्यालय परिसर में और आसपास के क्षेत्र में हरियाली को बढ़ाना।
इस संगोष्ठी का प्रारंभ बीएड प्रथम वर्ष की छात्राध्यापिकाओं द्वारा सरस्वती वंदना से किया गया। सेमिनार का संचालन छात्रा कोमल द्वारा किया गया। दीपिका द्वारा हरेला पर्व के विषय में सामान्य जानकारी दी गई। शिवानी रावत ने हरेला को मनाने की प्रक्रिया को बताया कि किस प्रकार सभी उत्तराखंड वासी द्वारा हर्ष उमंग के साथ इस त्यौहार को मनाया जाता है । बड़े बुजुर्गों द्वारा अपने से छोटे परिवार के सदस्यों को आशीर्वाद के रूप में हरेला लगाया जाता है । प्रतिभा ने हरेला पर्व के महत्व के विषय में बताया कि किस प्रकार हरेला का पर्यावरण के संरक्षण में महत्वपूर्ण स्थान है। छात्र अध्यापक विजय जोशी के द्वारा बीएड प्रशिक्षकों के लिए हरेला पर्व के महत्व को उजागर किया गया। जिससे छात्र अपने पर्यावरण के प्रति संवेदनशील हो सके ।
प्रो. अमित जायसवाल ने छात्रों को हरेला के सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्व बताएं। प्रो. चंद्रावती जोशी ने सबको कुमाऊं की संस्कृति के बारे में बताया और समाज को हरेला पर्व से संबंधित करते हुए उसका महत्व पर प्रकाश डाला। बीएड की विभागाध्यक्ष प्रो स्वाति नेगी ने हरेला पर्व के सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं सामाजिक महत्व को बताया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो के . एस. नेगी द्वारा इस कार्यक्रम के लिए प्रेरणा दी गई। सेमिनार में डॉ अखिलेश कुकरेती, डॉ अखिल चमोली, डॉ चंद्रेश जोगेला, डा विधि ढौंडियाल , डॉ सरिता पवार उपस्थित थे ।

Related posts

छात्र-छात्राओं को शिपिंग व लाॅजिस्टिक्स के गुर सिखाए

prabhatchingari

एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी ने सैटेलाइट रिसेप्शन और रेडियो एस्ट्रोनॉमी के लिए ग्राउंड स्टेशन की स्थापना की

prabhatchingari

UPES ने राष्ट्रीय स्तर की स्टार्ट-अप प्रतियोगिता में स्कूली इनोवेटर्स का किया सम्मान

cradmin

थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने सहायक अध्यापिका कुसुमलता गढ़िया का स्वागत किया

prabhatchingari

उत्तराखंड के छात्र-छात्राओं के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्लेसमेंट लेना हुआ आसान।

cradmin

प्रौद्योगिकी संस्थान गोपेश्वर में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई गई

cradmin

Leave a Comment