Advertisement

,

हरियाणा का वांछित अपराधी देहरादून में आत्महत्या

By: Naveen Joshi

On: Sunday, September 14, 2025 5:19 PM

Google News
Follow Us
------

 

 

देहरादून। हरियाणा में धोखाधड़ी व अन्य मामलों में वांछित अपराधी सुनील कपूर (36) ने  देहरादून के लक्ष्मण चौक में पुलिस घेराबंदी के दौरान अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

 

13 सितम्बर को सुनील ने हरिद्वार बस स्टैंड पर गिरफ्तारी के समय हरियाणा पुलिस के उपनिरीक्षक सुरेन्द्र को गोली मार दी थी। उपनिरीक्षक का उपचार एम्स ऋषिकेश में चल रहा है। घटना के बाद से हरिद्वार व जिंद पुलिस उसकी तलाश में थी। संयुक्त दबिश के दौरान उसने आत्मघाती कदम उठाया।

 

मृतक पर जिंद व हरिद्वार में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment