Prabhat Chingari
उत्तराखंडधर्म–संस्कृति

प्रांत कार्यालय में दीपावली पर हवन-पूजन सम्पन्न…

 

देहरादून,। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यालय, 15 तिलक रोड पर दीपावली के शुभ अवसर पर आज सायं 4 बजे हवन-पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने सुख, समृद्धि एवं लोककल्याण की कामना के साथ विधिवत आहुति अर्पित की और लक्ष्मी पूजन किया।

 

इस अवसर पर प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेन्द्र जी ने स्वयंसेवकों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें अपने त्योहारों को पारंपरिक एवं स्वदेशी पद्धति से भव्यता के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दीपावली पर स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग भारत की संस्कृति और आत्मनिर्भरता की भावना को और सशक्त बनाता है।

 

कार्यक्रम में मुख्य यजमान दक्षिणी महानगर के नगर कार्यवाह  राकेश भट्ट परिवार सहित।  रहे तथा हवन का संचालन पंडित चंद्रशेखर जोशी ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे। सामूहिक प्रार्थना के माध्यम से संगठन के आगामी कार्यों की सफलता की मंगलकामना की गई।

 

कार्यक्रम में  विधायक रायपुर उमेश काऊ, पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, महानगर कार्यवाह सत्येन्द्र , क्षेत्र प्रचारक प्रमुख जगदीश, विभाग सह कार्यवाह अरुण शर्मा , व्यवस्था प्रमुख प्रवीण जैन , कार्यालय प्रमुख सत्येन्द्र , महानगर प्रचारक दक्षिण देवराज , सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम को अनुशासित एवं सफल बनाने हेतु सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Related posts

केदारनाथ की जनता अब भाजपा के छल प्रपंच में फंसने वाली नहीं- सूर्यकांत धस्माना

prabhatchingari

वेडिंग अवार्ड्स 2024 में वेडिंग सर्विसेज में उत्कृष्टता पर कार्यक्रम आयोजित

prabhatchingari

महाकुंभ मेले में तीन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स अंकित

prabhatchingari

फिल्म अभिनेत्री उदिता गोस्वामी की डीजे नाइट से गूंज उठा डीबीएस कैंपस

prabhatchingari

ज्योतिर्मठ से लापता महिला को पुलिस ने चंडीगढ़ से सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द

cradmin

21 मई को खुलेंगे द्वितीय केदार मद्महेश्वर जी के कपाट

prabhatchingari

Leave a Comment