Advertisement

स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह ने पत्नी संग श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

By: prabhatchingari

On: Sunday, August 25, 2024 4:49 AM

Google News
Follow Us
------

देहरादून। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पत्नी डॉ.दीपा रावत के साथ श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज से भी शिष्टाचार भेंट की और आर्शीवाद लिया। श्री दरबार साहिब पहुंचने पर उनका परंपरा अनुसार स्वागत किया गया। श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने उन्हें श्री दरबार साहिब का स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान प्रदेश विभिन्न समसामयिक विषयों और स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा हुई। स्वास्थ्य मंत्री ने श्री गुरु राम राय ग्रुप के संस्थानों विशेष रूप से श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के स्कूलों और एसजीआरआर विश्वविद्यालय के शिक्षा के क्षेत्र में योगदान की सराहना की। साथ ही आशा जताई कि भविष्य में भी संस्थान इसी तरह से जनहित के उल्लेखनीय कार्य करते रहेंगे। कहा कि राज्य सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं में श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल की सेवाओं का अहम योगदान है।

Static 1 Static 1

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment