Advertisement

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार : सीजीएचएस देहरादून ने आयोजित किया स्वास्थ्य शिविर

By: Naveen Joshi

On: Sunday, September 28, 2025 4:04 PM

Google News
Follow Us

 

 

 

देहरादून : केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) देहरादून ने अतिरिक्त निदेशक डॉ. अश्विनी कुमार सेनियाराय के मार्गदर्शन में “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” विषय पर एक व्यापक स्वास्थ्य शिविर का रविवार को सफल आयोजन किया गया । यह शिविर सीजीएचएस के डॉक्टरों एवं कर्मचारियों के प्रयासों तथा पेंशनर्स एसोसिएशन, उत्तराखंड केंद्रीय कल्याण संघ एवं सूचीबद्ध अस्पतालों – वेल्मेड एवं ग्राफिक एरा अस्पताल – के सक्रिय सहयोग से संभव हो सका।

 

शिविर का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य के महत्व को रेखांकित करना था। यह मान्यता दी गई कि एक स्वस्थ महिला ही एक स्वस्थ परिवार और अंततः एक स्वस्थ राष्ट्र की नींव होती है। यह कार्यक्रम माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 17 सितम्बर 2025 को धार, मध्य प्रदेश में प्रारंभ किए गए स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का ही एक विस्तार है।

 

इस अवसर पर माननीय विधायक श्रीमती सविता कपूर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके साथ पार्षद श्रीमती रेणु देवी और प्रख्यात समाजसेवी श्री जोगिंदर सिंह पुंडीर भी विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। श्रीमती सविता कपूर ने सीजीएचएस देहरादून की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि महिला स्वास्थ्य पर बल देना प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ के दृष्टिकोण को और सशक्त बनाता है।

 

शिविर में कैंसर की जाँच, हीमोग्लोबिन, टीएसएच एवं रक्त शर्करा जैसी रक्त जाँच, अस्थि घनत्व परीक्षण, नेत्र जाँच तथा महिला स्वास्थ्य से जुड़े गंभीर मुद्दों पर विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा व्याख्यान एवं दृश्य प्रस्तुतियाँ आयोजित की गईं। कार्यक्रम के अंत में ज़रूरतमंदों को आयरन एवं कृमिनाशक गोलियाँ निःशुल्क वितरित की गईं।

 

शिविर का नेतृत्व डॉ. शिवानी शर्मा (सीएमओ) ने किया। अतिथि डॉक्टरों के सहयोग से प्रत्येक प्रतिभागी को व्यक्तिगत देखभाल एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। 180 से अधिक लोगों ने भाग लिया और शिविर को अत्यंत लाभकारी बताया।

 

इस अवसर पर डॉ. अश्विनी कुमार सेनियाराय ने कहा कि इस प्रकार की पहल जागरूकता की श्रृंखला उत्पन्न करती है। महिलाएँ स्वास्थ्य और कल्याण का संदेश अपने परिवार एवं समाज तक पहुँचाती हैं, जिससे मज़बूत परिवार और स्वस्थ समाज का निर्माण होता है।

 

सीजीएचएस देहरादून ने आश्वस्त किया कि वह आगे भी इसी प्रकार के प्रभावशाली आयोजनों से सामुदायिक स्वास्थ्य सुधार में योगदान देता रहेगा।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 29, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 27, 2026

Leave a Comment