Prabhat Chingari
उत्तराखंडव्यापार

रूप ग्रामीण रोजगार संस्थान में होली मिलन एवं रंग उत्सव का आयोजन

 

देहरादून/पौड़ी। रूप ग्रामीण रोजगार संस्थान द्वारा संचालित डिज़ाइन एवं टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट वर्कशॉप (DDW) के अंतर्गत होली मिलन एवं रंग उत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। गौरतलब है कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 16 फरवरी 2026 से 16 मार्च 2026 तक संचालित किया जा रहा है, जिसके माध्यम से प्रतिभागियों को डिज़ाइन एवं तकनीकी कौशल का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पौड़ी राजेंद्र टमटा, समाज सेविका श्रीमती पूनम टमटा, प्रख्यात डिज़ाइनर सुश्री इशिता रस्तोगी तथा संस्थान के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भंडारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर सभी अतिथियों का पारंपरिक तिलक एवं गुलाल लगाकर स्वागत किया गया।

शाम लगभग 5 बजे से 6 बजे तक प्रशिक्षणार्थियों, प्रशिक्षकों एवं अतिथियों ने सामूहिक रूप से होली खेली तथा एक-दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में महिला प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर माहौल को उल्लासपूर्ण बना दिया। आयोजन के माध्यम से प्रेम, भाईचारे, सामाजिक समरसता और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया।

संस्थान के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भंडारी ने अपने संबोधन में कहा कि त्योहार हमारी सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं और ऐसे आयोजन प्रशिक्षण के दौरान सकारात्मक ऊर्जा तथा आपसी एकता को बढ़ावा देते हैं। वहीं डिज़ाइनर सुश्री इशिता रस्तोगी ने प्रतिभागियों को रचनात्मक कार्यों में निरंतर प्रगति करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का समापन मिठाई वितरण और आपसी शुभकामनाओं के साथ हुआ। उपस्थित जनों ने संस्थान के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे प्रशिक्षण के साथ सांस्कृतिक मूल्यों के समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

Related posts

सीएम धामी ने चारधाम लगातार कर रहे यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा,अधिकारियों को मॉनिटरिंग करने के दिए आदेश, कहा रजिस्ट्रेशन के अनुसार ही श्रद्धालुओं को दें यात्रा की अनुमति

prabhatchingari

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ*

prabhatchingari

ऑपरेशन क्रैकडाउन’ के तहत नगर और देहात क्षेत्रों में वृहद कार्रवाई

cradmin

उत्तराखंड की पहचान है वीरता और समर्पण से” — मुख्यमंत्री

cradmin

मिस उत्तराखंड-2025 की विनर को डायरेक्ट मिलेगी फेमिना मिस इंडिया में एंट्री

cradmin

तीन साल के जश्न से निकली रोजगार की तीन गारंटी

prabhatchingari

Leave a Comment