थाना पोखरी में तैनात होमगार्ड की विनायकधार में संदिग्ध अवस्था में मृत्यु
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
थाना पोखरी में तैनात होमगार्ड पुलिस रिपोर्टिंग / सहायता केंद्र विनायकधार में संदिग्ध अवस्था में मृतक मिला। जिसका पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया है कि होमगार्ड सत्येन्द्र लाल थाना- पोखरी में ड्यूटी पर है, जो शनिवार को सुबह विनायकधार में बनी पुलिस रिपोर्टिंग / सहायता केन्द्र के अन्दर मृतक अवस्था में मिला। सुबह काफी देर बाद आस-पास के लोगो ने काफी देर तक होमगार्ड को स्लीपिंग बैग में लेटा हुआ देखा। और आवाज लगाने पर उसने कोई हरहत नही की तो इसकी सूचना थाने में दी, थाना पुलिस होमगार्ड को अस्पताल ले गयी, जहाँ डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष डीएस कंडारी ने बताया कि होमगार्ड सत्येन्द्र लाल 36 वर्ष ने थाना में हाजिरी देकर रात की ड्यूटी पर दो अन्य साथियो के साथ रिपोर्टिंग/ सहायता केंद्र विनायकधार में दो अन्य साथियो के साथ ड्यूटी पर गया था, दूसरे दिन सुबह उन्हें जानकारी मिली कि होमगार्ड सत्येन्द्र लाल संदिग्ध अवस्था में लेटा है, पुलिस उसे अस्पताल ले गयी, जहां डाक्टरो ने उसे मृत घोषित किया है। पंचनामा के बाद शव पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना पोखरी में तैनात होमगार्ड की विनायकधार में संदिग्ध अवस्था में मृत्यु
By: prabhatchingari
On: Saturday, March 9, 2024 6:45 PM
---Advertisement---



